Upcoming Phone: इसी महीने लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन, कीमत से लेकर फीचर्स तक, जानें सबकुछ

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 14 Mar 2023 08:15 PM IST
विज्ञापन
Upcoming Phone launch in india in march 2023 from price to features know everything
Samsung Galaxy A54 5G - फोटो : Samsung

    इस साल की शुरुआत से ही भारत में एक के बाद एक शानदार स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं। जनवरी और फरवरी के बाद मार्च के पहले दो हफ्तों में भी कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। लेकिन अभी मार्च बाकी है और आखिरी दो हफ्तों में भी कई सारे स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाले हैं। भारत में सैमसंग अपने दो नए फोन Samsung Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G को लॉन्च करने वाला है। इन दोनों स्मार्टफोन को इसी हफ्ते लॉन्च किया जाएगा। वहीं Realme C55, iQOO Z7 5G और Infinix Hot 30i को भी इसी महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। यदि आप भी कोई नया फोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको मार्च में भारत में लॉन्च होने वाले शानदार स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

    Samsung Galaxy A54 5G
    Samsung Galaxy A54 5G - फोटो : 91Mobiles/ OnLeaks

    Samsung Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G

    सैमसंग अपने दोनों नए फोन को 16 मार्च को भारत में लॉन्च करने वाला है। Galaxy A54 को लेकर खबर है कि इसे सैमसंग के Exynos 1380 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.0 होगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं Galaxy A34 5G को भी एमोलेड डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरे से लैस किया जा सकता है। दोनों फोन के साथ बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलेगा।

    Realme C55
    Realme C55 - फोटो : Realme

    Realme C55

    इस फोन को 21 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन को हाल ही में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। Realme C55 के साथ मिनी आईलैंड कैप्सूल भी मिलेगा। कहा जा रहा है कि Realme C55 का मिनी आईलैंड कैप्सूल एपल के आईफोन 14 सीरीज के डायनेमिक आईलैंड जैसा है। ग्लोबल मार्केट में फोन को 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.72 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। भारत में भी फोन को इन्हीं स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें