Vivo U20 को दोबारा खरीदने का मौका, मिलेगी 5,000 एमएएच की बैटरी और बड़ा डिस्प्ले

वीवो के दमदार स्मार्टफोन यू20 (Vivo U20) की आज दूसरी फ्लैश सेल है। कंपनी ने इस फोन को पिछले महीने भारतीय बाजार में उतारा था। साथ ही वीवो यू20 को बहुत लोगों ने पसंद भी किया हैं। वहीं, इस फोन की फ्लैश सेल 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट अमेजन और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी। यूजर्स को इस डिवाइस में दमदार बैटरी, प्रोसेसर और शानदार कैमरे का सपोर्ट मिलेगा। तो आइए जानते हैं वीवो यू20 पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

Vivo U20 की कीमत
Vivo U20 की शुरुआती कीमत 10,990 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं इस फोन के 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,990 रुपये है। यह फोन रेसिंग ब्लैक और ब्लेज ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।

Vivo U20 पर मिलने वाले ऑफर्स
ग्राहकों को जियो की ओर से इस फोन के साथ 6,000 रुपये का फायदा मिलेगा। साथ ही अगर ग्राहक एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से इस फोन की खरीदारी करते हैं, तो उन्हें 5 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा ग्राहक इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीद सकते हैं।