फोन खरीदने का इससे बढ़िया मौका नहीं मिलेगा, इन 10 फोन की कीमतें हुई हैं कम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 14 Aug 2018 02:33 PM IST
These 10 smartphones price cut in india including samsung, vivo and oppo
smartphones

    अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और कीमतों में कटौती का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपको 10 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिनकी कीमतों में हाल ही में कटौती हुई है। इस लिस्ट में सैमसंग, वीवो, ओप्पो, सोनी और नोकिया जैसी कंपनियों के फोन शामिल हैं।

    vivo v71
    vivo v71

    वीवो वाय71

    अभी कल ही वीवो वाय71 की कीमत में 1,000 रुपये की कमी हुई है। भारत में लॉन्चिंग के समय वीवो वाय71 के 4 जीबी रैम की कीमत 12,990 रुपये थी जो अब 11,990 रुपये हो गई है। इस फोन में 6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, एंड्रॉयड ओरियो, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 425 प्रोससर, फेस अनलॉक, 13 मेगापिक्सल का रियर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट और 3360mAh की बैटरी दी गई है।

    Samsung Galaxy A6 Plus
    Samsung Galaxy A6 Plus

    सैमसंग गैलेक्सी ए6 प्लस

    सैमसंग के गैलेक्सी ए6 प्लस की कीमत में 2 हजार रुपये की कटौती हुई है जिसके बाद इसे 23,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट, 6 इंच की फुल एचडी प्लस सु्पर एमोलेड डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा 16+5 मेगापिक्सल का और 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा और इसमें 3500mAh की बैटरी, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5mm का हेडफोन जैक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें