OPPO F9 Pro जल्द ही आने वाला है भारत, 5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे चलेगी बैटरी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 07 Aug 2018 04:54 PM IST
OPPO F9 full specifications leaked, May be launch as OPPO F9 Pro in India
Oppo F9 Pro

    ओप्पो के नए नए फ्लैगशिप ओप्पो एफ9 के बारे में पिछले कई दिनों से लीक रिपोर्ट सामने आई रही हैं। अब खबर है कि ओप्पो एफ9 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है, हालांकि भारत में यह फोन ओप्पो एफ9 के नाम से नहीं बल्कि ओप्पो एफ9 प्रो के नाम से लॉन्च होगा। खास बात यह है कि कंपनी ने भी इस बात पर मुहर लगा दिया है कि ओप्पो एफ9 प्रो भारत में जल्द ही VOOC फ्लैश चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा। तो आइए जानते हैं इस फोन के बारे में खास बातें जिन्हें लेकर यह फोन चर्चा में है।

    Oppo F9 Pro
    Oppo F9 Pro

    ओप्पो एफ9 प्रो के फीचर्स

    अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक ओप्पो एफ9 प्रो 3 कलर वेरियंट में मिलेगा जिसमें सनराइज रेड, ट्विलाइट ब्लू और स्टैरी पर्पल शामिल हैं। इसके अलावा लीक फोटो के मुताबिक ओप्पो एफ9 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

    Oppo F9 Pro
    Oppo F9 Pro

    साथ ही फोन में आईफोन X की तरह कट-आउट डिस्प्ले मिलेगी। फोन में यूएसबी टाइप-चार्जिंग पोर्ट, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और VOOC फ्लैश चार्जिंग मिलेगी। इस फ्लैश चार्जिंग को लेकर कंपनी का कहना है कि 5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें