डिज्नी की 100वीं एनिवर्सरी पर सैमसंग ने पेश की नई स्पेशल एडिशन टीवी, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 25 Aug 2023 06:04 PM IST
सार

Samsung Frame-Disney 100 Edition TV को 55, 65, और 75 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया गया है। टीवी में कई दमदार फीचर्स मिलत हैं।

विज्ञापन
Samsung Frame Disney 100 Edition TV launched with 100 pieces of dedicated Disney art
Samsung Frame-Disney 100 Edition TV - फोटो : Samsung

    इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने डिज्नी की 100वीं एनिवर्सरी के मौके पर Frame-Disney 100 Edition TV को लॉन्च कर दिया है। लिमिटेड एडिशन टीवी को डिज्नी के साथ भागीदारी में लॉन्च किया गया है। इन 4K QLED टीवी को 55, 65, और 75 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया गया है। टीवी को कई दमदार फीचर्स से लैस किया गया है। चलिए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    Samsung Frame-Disney 100 Edition TV
    Samsung Frame-Disney 100 Edition TV - फोटो : Samsung

    Samsung Frame-Disney 100 Edition TV की स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग फ्रेम डिज्नी 100 एडिशन टीवी को 4K QLED रिजॉल्शून के साथ पेश किया गया है। स्क्रीन के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है। टीवी के साथ HDR 10+ और प्लैटिनम सिल्वर मेटल बेजेल्स का सपोर्ट दिया गया है। टीवी के साथ Quantum 4K प्रोसेसर मिलता है। टीवी के साउंड आउटपुट की बात करें तो इसके साथ 2 चैनल 40 वाट स्पीकर मिलते हैं।

    Samsung Frame-Disney 100 Edition TV
    Samsung Frame-Disney 100 Edition TV - फोटो : Samsung

    सैमसंग फ्रेम डिज्नी 100 एडिशन टीवी फ्रेम टीवी का एक विशेष एडिशन है जो डिज्नी आर्ट के 100 पीसेस के साथ आता है। आप इन कलाकृतियों को सैमसंग आर्ट स्टोर पर एक्सेस कर सकते हैं, और डिज्नी फैन अपने टीवी पर अपने पसंदीदा कैरेक्टर और कंटेंट की एक गैलरी बना सकते हैं। टीवी वॉल्ट डिज्नी एनीमेशन स्टूडियो, पिक्सर एनीमेशन स्टूडियो, मार्वल, लुकासफिल्म और नेशनल ज्योग्राफिक कंटेंट के साथ भी आता है। टीवी के साथ एक सोलर सेल रिमोट भी मिलता है, जो डिज्नी मिकी माउस से प्रेरित है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें