Instagram Threads: भारत के साथ दुनियाभर में लाइव हुआ थ्रेड्स का वेब वर्जन, CEO ने दी जानकारी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 25 Aug 2023 05:11 PM IST
सार

Threads ने भारत सहित दुनियाभर में एप के वेब वर्जन को लाइव कर दिया है। बता दें कि इंस्टाग्राम ने पिछले महीने ही थ्रेड्स को पेश किया है।

विज्ञापन
Instagram Threads Web Version Is Now Live Globally Confirms CEO Adam Mosseri
Threads - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने अपने नए टेक्स्ट आधारित प्लेटफार्म थ्रेड्स का वेब वर्जन जारी कर दिया है। इंस्टाग्राम के सीईओ एडम मोसेरी ने खुद इसकी घोषणा की है। कंपनी ने भारत सहित दुनियाभर में एप के वेब वर्जन को लाइव कर दिया है। बता दें कि इंस्टाग्राम ने पिछले महीने ही थ्रेड्स को पेश किया है, इसे पहले आईफोन और एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए एप के रूप में उपलब्ध किया गया है।

    टेक्स्ट आधारित प्लेटफार्म थ्रेड्स के वेब वर्जन को लेकर कंपनी के सीईओ एडम मोसेरी ने खुद जानकारी दी है। मोसेरी ने थ्रेड्स पर पोस्ट कर कहा, "थ्रेड्स.नेट अब सभी के लिए उपलब्ध है। हमें बताएं कि यह आपको कैसा लगा।" इससे पहले तक केवल एप में ही थ्रेड्स का इस्तेमाल किया जा सकता था।

    विज्ञापन

    थ्रेड्स के प्रवक्ता ने कहा कि थ्रेड्स टीम वेब वर्जन पर एक्सपीरियंस को मोबाइल के बराबर लाने के लिए काम कर रही है। आने वाले हफ्तों में वेब एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए और अधिक फंक्शन और फीचर्स जोड़े जाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें