अमर उजाला
Fri, 25 August 2023
फोन की कीमत करीब 34 हजार रुपये है और यह कई दमदार फीचर्स से लैस है। इसका सबसे खास फीचर यह है कि फोन की स्क्रीन गीला होने के बाद भी आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
OnePlus Ace 2 Pro को 24 जीबी रैम के साथ पेश किया गया है। फोन के साथ आइकॉनिक स्लाइडर बटन भी है।
OnePlus Ace 2 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर, 6.7 इंच कर्व्ड OLED डिस्प्ले और 150W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50MP (Sony IMX890 सेंसर), दूसरा लेंस 8MP और तीसरा लेंस 2MP का है। फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें