Realme X की पहली सेल आज, मिलेगा 48 मेगापिक्सल का कैमरा

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने कुछ दिन पहले ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme X पेश किया है। इस फोन की आज यानी 24 जुलाई को पहली सेल है। Realme X को आज दोपहर 12 बजे रियलमी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। आपको बता दें कि इससे पहले 18 जुलाई को कंपनी ने फैन्स के लिए Hate-to-Wait सेल का आयोजन किया था जिसमे इस फोन की सेल हुई थी।

Realme X की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल होगा। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। प्रोसेसर की बात करें, तो Realme X में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

Realme X का कैमरा
जहां तक कैमरे का सवाल है, तो Realme X में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें एक कैमरा f/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा है, जिसका अपर्चर f/2.0 है।