भारत में शाओमी के पांच साल पूरे, सिर्फ पांच रुपये में खरीदें 32 इंच की MI TV

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में पांच वर्ष पूरे कर लिए हैं और इस पांचवी वर्षगांठ के मौके पर कंपनी ने एनिवर्सरी सेल का आयोजन किया है। इस सेल में शाओमी कई सारे ऑफर्स दे रही है। खास बात यह है कि पांचवी सालगिरह के मौके पर कंपनी ने पांच रुपये वाले फ्लैश सेल का आयोजन किया है जिसमें सिर्फ पांच रुपये में एमआई का 32 इंच वाला स्मार्ट टीवी खरीदने का मौका मिलेगा। शाओमी की यह सेल 25 जुलाई तक चलेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में...

पांच रुपये में क्या-क्या मिलेगा?
शाओमी की पांच रुपये वाली सेल तीन प्रोडक्ट्स पर लागू है जिनमें रेडमी नोट 7 प्रो, रेडमी वाय3 और एमआई टीवी एलईडी 4ए प्रो 32 इंच शामिल हैं। शाओमी की एनिवर्सरी सेल का आयोजन कंपनी की वेबसाइटmi.comपर किया गया है। इस सेल के लिए कंपनी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी भी की है जिसके तहत एसबीआई के कार्ड से पेमेंट करने पर पांच फीसदी की छूट मिल रही है। कंपनी इस सेल में एक्सप्रेस डिलिवरी का भी विकल्प दे रही है। ऐसे में आपको उसी दिन डिलिवरी मिल जाएगी।

शाम 4 बजे होगी पांच रुपये वाले सेल
पांच रुपये वाली फ्लैश सेल का आयोजन शाम को चार बचे और 6 बजे होगी। इसका मतलब यह हुआ कि आप 4बजे और 6 बजे वाली सेल में एमआई टीवी, रेडमी नोट 7 प्रो और रेडमी वाय3 को सिर्फ पांच रुपये में खरीद सकेंगे।