Vivo Z1 PRO Review: 15 हजार की रेंज में जंबो बैटरी वाला शानदार ऑल राउंडर स्मार्टफोन

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Tue, 23 Jul 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
Vivo Z1 PRO Review: Best all rounder smartphone under Rs 15,000
Vivo Z1 PRO Review - फोटो : amar ujala

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने इसी महीने तीन जुलाई को भारत में Vivo Z1 PRO को लॉन्च किया था। कंपनी ने पहले ही कहा था कि 15-20 हजार रुपये की रेंज में वह बड़ा धमाल करने वाली है। वीवो जेड1 प्रो में कंपनी ने दमदार प्रोसेसर के साथ दमदार बैटरी की जुगलबंदी दी है। रिव्यू के लिए हमने वीवो जेड1 प्रो को 20 दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए जानते हैं कि वीवो का यह फोन आपकी उम्मीदों पर खरा उतरता है या नहीं...

    Vivo Z1 Pro की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Vivo Z1 PRO Review
    Vivo Z1 PRO Review - फोटो : amar ujala

    फोन के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल है। इस फोन में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है। ऐसे में आपको फुल व्यू डिस्प्ले मिलती है, नॉच नहीं मिलता है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर है। भारत में इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला Vivo Z1Pro पहला फोन है।

    विज्ञापन

    फोन के खास फीचर्स की बात करें, इसमें शानदार परफॉर्मेंस के लिए मल्टी टर्बो, एआई टर्बो, कूलिंग टर्बो जैसे फीचर्स मिलेंगे। ग्राफिक्स के लिए इसमें आपको एड्रेनो 616 जीपीयू (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स) मिलेगा। इस फोन में 4GB/6GB की रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज दी गई है। यह फोन तीन वेरियंट में मिलेगा, जिसमें पहला वेरियंट 4 जीबी रैम/64GB स्टोरेज, दूसरा 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज और तीसरा वेरियंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वीवो जे1 प्रो के 4 जीबी रैम/64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 14,990 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,990 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 17,990 रुपये है।

    Vivo Z1 Pro का कैमरा

    Vivo Z1 PRO Review
    Vivo Z1 PRO Review - फोटो : amar ujala

    वीवो जे1प्रो के कैमरे की बात करें, तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक कैमरा f/1.78 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल f/2.2 अपर्चर वाला है, जबकि तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस के तौर पर दिया गया है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.0 है। कैमरे के साथ आपको एचडीआर और एआई सुपर वाइड एंगल मिलेगा। इसके अलावा आप रियर कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं।

    Vivo Z1 PRO Review: 15 हजार की रेंज में जंबो बैटरी वाला शानदार ऑल राउंडर स्मार्टफोन

    Vivo Z1 Pro की कनेक्टिविटी और बैटरी

    इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। यह फोन सोनिक ब्लू, सोनिक ब्लैक और मिरर ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। इसके अलावा फोन में 4जी VoLTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। इस फोन में आपको एफएम रेडियो नहीं मिलेगा।

    Vivo Z1 Pro की डिजाइन और डिस्प्ले

    Vivo Z1 PRO Review
    Vivo Z1 PRO Review - फोटो : amar ujala

    फोन की डिजाइन की बात करें, तो इसमें कंपनी नीचे की ओर माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलता है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि मौजूदा वक्त में तमाम मोबाइल कंपनियां अब अपने फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दे रही हैं, जबकि वीवो अभी भी माइक्रो यूएसबी के साथ ही फोन पेश कर रही है। नीचे की तरफ हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल दिया है। वहीं पावर और वॉल्यूम अप-डाउन बटन आपको दाहिनी ओर मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी ने बायीं ओर सिम कार्ड स्लॉट और गूगल असिस्टेंट के लिए एक बटन दिया है।

    Vivo Z1 PRO Review: 15 हजार की रेंज में जंबो बैटरी वाला शानदार ऑल राउंडर स्मार्टफोन

    फोन के किनारे घुमावदार यानी कर्व्ड हैं और पीछे की तरफ आपको तीन कैमरा ऊपर से नीचे की ओर एक ही लाइन में मिलेंगे। सबसे आखिरी में फ्लैश लाइट मिलेगी। वहीं इस फोन में पीछे की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पीछे की ओर सबसे नीचे वीवो का लोगो है। फ्रंट कैमरा डिस्प्ले में ही बायीं ओर है, जिसे पंचहोल डिस्प्ले कहा जा रहा है। फोन की बॉडी प्लास्टिक की है लेकिन आपको ग्लास बॉडी का अहसास होगा।

    बैक पैनल पर लाइट पड़ने पर यह रिफ्लेक्ट करता है। अब जहां तक आईपीएस डिस्प्ले का सवाल है, तो डिस्प्ले में रंगों का व्यूइंग एंगल बढ़िया है और कड़ी धूप में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है। अमोलेड डिस्प्ले न होने के बावजूद डिस्प्ले का ऑटो ब्राइटनेस बखूबी काम करता है। हालांकि इसमें गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन नहीं दिया गया है। हालांकि फोन का वजन 201 ग्राम है क्योंकि फोन में पावरफुल 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

    Vivo Z1 Pro सॉफ्टवेयर परफॉर्मेंस

    Vivo Z1 PRO Review
    Vivo Z1 PRO Review - फोटो : amar ujala

    वीवो जेड1 प्रो भारतीय बाजार में बिकने वाला पहला ऐसा फोन है, जिसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर 10nm प्रोसेसर पर आधारित है, जिसमें शानदार परफॉर्मेंस के लिए छह 1.7 गीगाहर्ट्ज क्रायो 360 सिल्वर कोर हैं और पावर के लिए दो 2.3 गीगाहर्ट्ज क्रायो 360 गोल्ड कोर दिया गया है। इसमें ग्राफिक्स के लिए ए़ड्रेनो 616 मिलता है।

    जेड1 प्रो एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। वीवो के इस फोन में भी कंपनी के अन्य फोन की तरह क्विक सेटिंग मेनू नीचे की ओर मिलेगा, जो वीवो के किसी नए यूजर्स को परेशान कर सकता है, क्योंकि अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन में क्विक सेटिंग मेनू ऊपर की ओर मिलता है। इस फोन में आपको 3डी सराउंड साउंड मिलता है। रिव्यू के दौरान फोन के स्लो होने या हैंग होने जैसी कोई समस्या नहीं आई।

    Vivo Z1 PRO Review: 15 हजार की रेंज में जंबो बैटरी वाला शानदार ऑल राउंडर स्मार्टफोन

    एक साथ कई सारे एप्स को खोलने पर भी फोन स्मूथली काम करता है। फोन में आपको डार्क मोड भी मिलता है। इस फोन में एक कमी यह है कि कंपनी ने इसमें Widevine L3 DRM का सपोर्ट दिया है। ऐसे में आप अमेजन और नेटफ्लिक्स के एचडी वीडियो नहीं देख पाएंगे, क्योंकि इसके लिए Widevine L1 DRM की जरूरत होती है। वाइडवाइन अलग-अलग डिवाइस पर मौजूद वीडियो कंटेंट को चोरी या पायरेट होने से बचाता है। इसमें तीन सिक्योरिटी लेवल हैं जिनमें एल3, एल2 और एल1 शामिल हैं। अधिकतर स्मार्टफोन में वाइडवाइन का लेवल 1 और लेवल 3 मिलता है। एल1 फोन में एचडी या फुल एचडी वीडियो प्ले करने में मदद करता है। फोन की ऑडियो क्वालिटी अच्छी है और वीडियो देखने के लिए स्पीकर की आवाज भी तेज है। पबजी जैसे हेवी गेम खेलने में आपको मजा आएगा। गेमिंग के दौरान फोन काफी स्मूथ चला और गर्म होने या तेजी से बैटरी के खत्म होने जैसी समस्या नहीं आई। फोन के साथ बॉक्स में ईयरफोन मिलता है, जिसका परफॉर्मेंस बढ़िया है।

    Vivo Z1 Pro की बैटरी और कैमरा परफॉर्मेंस

    Vivo Z1 PRO Review
    Vivo Z1 PRO Review - फोटो : amar ujala

    किसी भी फोन के लिये सबसे अहम है उसकी बैटरी लाइफ। फोन में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी है जो एक घंटे से ही कम में फुल चार्ज हो जाती है और एक आम यूजर को दो दिनों तक का बैकअप देती है। वहीं यदि आप वीडियो गेम खेलते हैं, वीडियो देखते हैं और 4जी इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, तो बैटरी 20 घंटे तक का बैकअप देती है। फास्ट चार्जिंग के लिए कंपनी ने इसमें वीवो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग दी है, क्योंकि इसकी वजह से फोन तेजी से चार्ज होता है। फोन के साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जर मिलता है। फोन में रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट है, इस फीचर से आप दूसरे फोन भी चार्ज कर सकते हैं। बाजार में गिने-चुने ही फोन हैं, जिनमें यह फीचर मिलता है।

    वाइड एंगल (नीचे)

    Vivo Z1 PRO Review: 15 हजार की रेंज में जंबो बैटरी वाला शानदार ऑल राउंडर स्मार्टफोन

    नॉर्मल (नीचे)

    Vivo Z1 PRO Review: 15 हजार की रेंज में जंबो बैटरी वाला शानदार ऑल राउंडर स्मार्टफोन

    कैमरे की बात करें, तो वीवो जेड1 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक कैमरा f/1.78 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल f/2.2 अपर्चर वाला है, जबकि तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस के लिए दिया गया है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.0 है। कैमरे के साथ आपको एचडीआर और एआई सुपर वाइड एंगल मिलेगा। इसके अलावा आप रियर कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं। वीवो जेड1 प्रो का कैमरा आपको निराश नहीं करेगा।

    Vivo Z1 PRO Review: 15 हजार की रेंज में जंबो बैटरी वाला शानदार ऑल राउंडर स्मार्टफोन

    कैमरे से क्लिक की गई फोटोज में डीटेलिंग रहती है और फोकस करने में परेशानी नहीं होती है। कैमरे के साथ आपको शॉर्ट वीडियो, एआर स्टीकर्स, बोकेह और एआई ब्यूटी जैसे कई मोड्स मिलते हैं। सेल्फी के लिए भी यह फोन बढ़िया है और फोटो अधिक बनावटी नजर नहीं आते हैं।

    Vivo Z1 PRO Review: 15 हजार की रेंज में जंबो बैटरी वाला शानदार ऑल राउंडर स्मार्टफोन

    फोटो में रंगों का मिश्रण बढ़िया है और आपको बनावटीपन नजर नहीं आएगा। वीवो जेड1 प्रो का कैमरा रात में भी बखूबी काम करता है, फोन में अलग से नाइट मोड दिया गया है। तस्वीरों के साथ नॉयज नहीं आती है। वीडियोग्राफी की बात करें तो कैमरा डिफॉल्ट रूप से 1280x720 पिक्सल पर रिकॉर्डिंग करता है। लेकिन आप चाहें तो 30 FPS पर 4के वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। तो कुल मिलाकर वीवो जेड1 प्रो एक बढ़िया कैमरा फोन कहा जा सकता है।

    Vivo Z1 PRO Review: 15 हजार की रेंज में जंबो बैटरी वाला शानदार ऑल राउंडर स्मार्टफोन
    Vivo Z1 PRO Review: 15 हजार की रेंज में जंबो बैटरी वाला शानदार ऑल राउंडर स्मार्टफोन

    खरीदने लायक है या नहीं

    कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि वीवो ने 15 हजार रुपये की रेंज में एक बढ़िया ऑलराउंडर फोन बाजार में उतारा है जो कैमरा, बैटरी से लेकर परफॉर्मेंस तक किसी भी मामले में आपको निराश नहीं करेगा, हालांकि फोन थोड़ा वजनी जरूर है और इसका यूआई शायद नए लोगों को थोड़ा दिक्कत कर सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें