Oppo K3 की पहली सेल आज, जानें कीमत और फीचर्स

ओप्पो ने हाल ही में भारत में अपना एक नया पॉप अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन Oppo K3 लॉन्च किया है। Oppo K3 की खासियतों की बात करें तो इसमें गेमबूस्ट 2.0 प्री-लोडेड मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग के लिए VOOC 3.0 का सपोर्ट दिया है। बता दें कि Oppo K3 को इसी साल मई में पहली बार चीन में लॉन्च किया गया था। Oppo K3 का मुकाबला रियलमी एक्स और रेडमी के सीरीज के फोन के साथ होगा। इस फोन की आज पहली सेल है। ओप्पो के3 को आज यानी 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे अमेजन से खरीदा जा सकता है।

Oppo K3 की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स
भारत में Oppo K3 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,990 रुपये है। वहीं इसके 128 जीबी स्टोरेज के साथ 8 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 19,990 रुपये है। फोन की बिक्री अमेजन से 23 जुलाई से होगी। यह फोन ऑरोरा ब्लू और जेड ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। यदि आप फोन को खरीदने के लिए अमेजन पे से पेमेंट करते हैं तो आपको 1,000 रुपया का कैशबैक मिलेगा। वहीं जियो की ओर से ग्राहकों को 7,050 रुपये का फायदा होगा।

Oppo K3 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।