Vodafone ने जारी किए दो सस्ते प्री-पेड प्लान, मिलेगा 4GB तक हाई-स्पीड डाटा

Vodafone ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए प्री-पेड प्लान पेश किए हैं जिनमें 205 रुपये और 225 रुपये के प्लान शामिल हैं। वोडाफोन के इन दोनों प्लान में ग्राहकों को 4 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलेगी। दोनों प्लान्स की वैधता अलग-अलग है। इन दोनों प्लान्स को कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है तो आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...
वोडाफोन के 205 रुपये वाले प्लान की वैधता 35 दिनों की है और इस प्लान में ग्राहकों को 2 जीबी 3जी-4जी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 600 एसएमएस भी मिलेंगे। साथ ही ग्राहकों को जी5, वोडाफोन प्ले और मूवी एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।
225 रुपये वाले प्लान के फायदे की बात करें तो इसमें 4 जीबी डाटा मिलेगा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 600 मैसेज मिलेंगे। इस प्लान में भी भी वोडाफोन प्ले, जी5 जैसे एप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 48 दिनों की है। वोडाफोन के ये दोनों प्लान बिहार-झारखंड, दिल्ली-एनसीआर, कर्नाटक और यूपी वेस्ट में मौजूद हैं।