डुअल सेल्फी कैमरे वाले Oppo F17 Pro की बिक्री भारत में शुरू, जानें फीचर्स
Oppo F17 Pro में मिलेगा डुअल सेल्फी कैमरा30वॉट की फास्ट चार्जिंग से लैस है फोनफोन में है ऑक्टाकोर प्रोसेसर

विस्तार
ओप्पो के नए स्मार्टफोन Oppo F17 Pro की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। Oppo F17 Pro को पिछले सप्ताह देश में लॉन्च किया गया था। Oppo F17 Pro को अब अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो Oppo F17 Pro में ऑक्टाकोर प्रोसेसर, क्वॉड रियर कैमरा और फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी दी गई है। साथ ही इस फोन में डुअल सेल्फी कैमरा मिलेगा।
Oppo F17 Pro की कीमत 22,990 रुपये है और यह फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। यह फोन अमेजन और फ्लिपकार्ट से मैजिक ब्लू, मैजिक ब्लैक और मेटालिक व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ अमेजन नो कॉस्ट ईएमआई भी दे रहा है।
Oppo F17 Pro में 6.43 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 2400×1080 पिक्सल्स रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 90.7 फीसदी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। पावर के लिए इसमें ऑक्टाकोर मीडिया टेक हीलियो P95 SoCDimensity 800U SoC प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें ColorOS 7.2 का इंटरफेज दिया गया है। यूजर्स इसकी स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ा सकते हैं।
- Redmi 9 Prime और Redmi 9 को खरीदने का आज है मौका, 8,999 है रुपये है शुरुआती कीमत
- OnePlus Clover होगा कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, Geekbench पर हुआ स्पॉट, जानें खासियतें
- Samsung Galaxy S20 Fan Edition के फीचर्स हुए लीक, 5G मॉडल के साथ इस महीने हो सकता है लॉन्च
- Vodafone Idea के इन 3 प्रीपेड प्लान्स में रोज मिलेगा 2GB डाटा, किसी भी नेटवर्क पर कर सकेंगे फ्री कॉल