Moto G73 5G: कम कीमत में हाईटेक सिक्योरिटी के साथ लॉन्च हुआ फोन, दमदार कैमरे के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर

मोटोरोला ने शुक्रवार को अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto G73 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन और 20 हजार से कम कीमत में पेश किया गया है। Moto G73 5G में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 930 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं फोन के साथ थिंकशील्ड मोबाइल सिक्योरिटी भी मिलती है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...

Moto G73 5G की कीमत
भारत में Moto G73 5G को सिंगल स्टोरेज में पेश किया गया है। फोन दो कलर ऑप्शन ल्यूसेंट व्हाइट और मिडनाइट ब्लू में आता है। फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। फोन को 16 मार्च से फ्लिपकार्ट के साथ-साथ चुनिंदा रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। फोन के साथ चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 2,000 रुपये की छूट और एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एसबीआई कार्ड पर 3,167 रुपये प्रतिमाह नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी मिलेगा।

Moto G73 5G की स्पेसिफिकेशन
Moto G73 5G को डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। फोन में Android 13 मिलता है और कंपनी फोन के साथ Android 14 का अपडेट भी देने वाली है। वहीं फोन के साथ तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट भी मिलने वाले हैं। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Moto G73 5G में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ (1,080x2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 930 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज क्षमता मिलती है।
- Oppo Find N2 Flip: ओप्पो के नए फोल्डेबल फोन की लॉन्च से पहले कीमत आई सामने, इन फीचर्स से होगा लैस
- iPhone 14: यहां आईफोन 14 मिल रहा सबसे सस्ता, 44,249 रुपये में खरीदने का मौका, जानें ऑफर्स
- Android 14: नए एंड्रॉयड के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स, हाईटेक सिक्योरिटी और पासकी से होगा लैस
- Xiaomi 13 Pro की पहली सेल आज, 22 हजार की छूट पर खरीद सकेंगे फोन, जानें कीमत और फीचर्स