iPhone 14: यहां आईफोन 14 मिल रहा सबसे सस्ता, 44,249 रुपये में खरीदने का मौका, जानें ऑफर्स
iPhone 14 के 128 जीबी स्टोरेज के साथ 20,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। ऑफर्स के साथ आप 35 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। iPhone 14 में 6.1 इंच की सुपर रेटीना XDR डिस्प्ले मिलती है।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल (Flipkart Big Saving Day) सेल की शुरुआत हो गई है। 10 से 15 मार्च तक चलने वाली इस सेल में एपल के सबसे लेटेस्ट फोन, आईफोन 14 (iPhone 14) पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। आईफोन 14 को पहली बार इतनी कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा। यदि आप iPhone 14 के दीवाने हैं, तो अभी इस फोन को खरीदने का सबसे अच्छा समय है। आईफोन 14 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर इसे 65,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस कीमत पर आईफोन 14 का 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट आता है। सभी ऑफर्स के साथ 79,900 रुपये कीमत वाले आईफोन 14 को 44,249 रुपये में खरीदा जा सकेगा। चलिए जानते हैं फोन की कीमत, ऑफर्स और फीचर्स के बारे में...

iPhone 14 पर ऑफर्स
आईफोन 14 तीन वेरियंट 128 जीबी , 256 जीबी और 512 जीबी में आता है और फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में तीनों वेरियंट अभी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। आईफोन 14 के 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 65,999 रुपये, 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 75,999 रुपये और 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 95,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
ग्राहकों को 5,000 रुपये और उससे अधिक के ऑर्डर पर आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेनदेन पर 10 फीसदी (अधिकतम 750 रुपये) तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा फ्लिपकार्ट आपके पुराने स्मार्टफोन के बदले में 20,000 रुपये तक की छूट दे रहा है। यानी तमाम बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट के बाद एपल आईफोन 14 को फ्लिपकार्ट पर 35,901 रुपये के डिस्काउंट के बाद 44,249 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

iPhone 14 की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
iPhone 14 कंपनी का सबसे लेटेस्ट आईफोन है। इसमें 6.1 इंच की सुपर रेटीना XDR डिस्प्ले है, जो (1170x2532 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 460 पीपीआई के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है।
- Android 14: नए एंड्रॉयड के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स, हाईटेक सिक्योरिटी और पासकी से होगा लैस
- Xiaomi 13 Pro की पहली सेल आज, 22 हजार की छूट पर खरीद सकेंगे फोन, जानें कीमत और फीचर्स
- Betting App: दुबई से संचालित बेटिंग एप ने 800 लोगों को लगाया करोड़ों का चूना, मुख्य आरोपी के खिलाफ एलओसी जारी
- Digital Learning: 4,000 से अधिक छात्रों को डिजिटल शिक्षा देगा शाओमी, यूनाइटेड वे इंडिया के साथ हुई साझेदारी