Android 14: नए एंड्रॉयड के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स, हाईटेक सिक्योरिटी और पासकी से होगा लैस

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 10 Mar 2023 10:09 AM IST
सार

Android 14 को बेहतर सिक्योरिटी, प्राइवेसी और परफॉरमेंस जैसी सुविधाओं से लैस किया गया है। वहीं कंपनी एंड्रॉयड 14 के साथ कई नए फीचर्स को शामिल करने वाली है, जिनकी मांग काफी पहले से की जा रही थी।

विज्ञापन
Android 14 Released for Developer Preview With New Privacy Features and Passkey Support Details in hindi
Android 14 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    अमेरिकी टेक दिग्गज गूगल ने पिछले महीने Android 14 का पहला डेवलपर प्रीव्यू जारी किया था और अब कंपनी ने दूसरे डेवलपर प्रीव्यू को जारी कर दिया है। नए एंड्रॉयड को बेहतर सिक्योरिटी, प्राइवेसी और परफॉरमेंस जैसी सुविधाओं से लैस किया गया है। वहीं कंपनी एंड्रॉयड 14 के साथ कई नए फीचर्स को शामिल करने वाली है, जिनकी मांग काफी पहले से की जा रही थी। हालांकि, अब तक एंड्रॉयड 14 के सभी फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि नए अपडेट के साथ कंपनी पासकी (Passkey) का उपयोग करके साइन-इन करने की अनुमति देने वाली है।

    गूगल की आधिकारिक टाइमलाइन के अनुसार, नए एंड्रॉयड को डेवलपर प्रीव्यू के बाद अप्रैल में पहली बीटा रिलीज की जाएगी, इसके बाद के महीनों में तीन और रिलीज होंगी। बता दें कि एंड्रॉयड 14 में क्रेडेंशियल मैनेजर एक प्लेटफॉर्म API है, और यह एप्स को पासकी का उपयोग करके साइन इन करने की अनुमति देता है। इस फीचर को डेवलपर प्रीव्यू-1 के फीडबैक के आधार पर बदलाव और यूआई स्टाइलिंग में सुधार किया गया है।

    विज्ञापन

    एंड्रॉयड 14 के साथ बैकग्राउंड एप रनिंग में भी काफी बदलाव किए जा रहे हैं। दूसरे डेवलपर प्रीव्यू में एंड्रॉयड के मेमोरी मैनेजमेंट सिस्टम के ऑप्टिमाइजेशन पर ध्यान दिया जाएगा। वहीं बैकग्राउंड एप रनिंग के दौरान अन्य रिसोर्स के उपयोग में सुधार किया जा रहा है। एंड्रॉयड 14 में पहले से कम नोटिफिकेशन मिलने वाले हैं। साथ ही एप स्टोर के एपीआई को भी बेहतर किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें