मेडिकल गैजेट: 24 घंटे आपकी सेहत का ख्याल रखती हैं ये डिवाइस, घर पर रखना है बहुत जरूरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 23 Apr 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Medical gadgets to keep at home to track your health regularly including oximeter and more
Medical gadgets - फोटो : amarujala

    कोरोना महामारी ने यह जरूर बता दिया है कि घर में अब कुछ मेडिकल डिवाइस का होना बहुत जरूरी है। कोरोना में सबसे पहले लोगों को बुखार हो रहा है और ऑक्सीजन का स्तर कम हो रहा है। आज सबसे ज्यादा मांग ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर की हो रही है। इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसे मेडिकल गैजेट के बारे में बताएंगे जिनका घर में 24 घंटे रहना बहुत जरूरी है।

    ECG monitor
    ECG monitor - फोटो : AMAZON

    ईसीजी मॉनिटर

    पहले ईसीजी के लिए आपको किसी अस्पताल या जांच सेंटर पर जाना पड़ता था लेकिन अब पोर्टेबल ईसीजी मॉनिटर के जरिए आप घर पर ही ईसीजी रिपोर्ट निकाल सकते हैं। एपल जैसी कुछ स्मार्टवॉच में भी ईसीजी का सपोर्ट मिल रहा है।

    digital blood pressure monitor
    digital blood pressure monitor

    ब्लड प्रेशर मॉनिटर

    यदि आपके पास ऑटोमेटिक इलेक्ट्रॉनिक ब्लड प्रेशर मॉनिटर है तो अच्छी बात है और यदि नहीं है तो आपको रखना चाहिए। आप किसी भी डॉक्टर से पूछकर एक अच्छा सा इलेक्ट्रॉनिक ब्लड प्रेशर मॉनिटर खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें