Mi 11X और Mi 11X Pro स्मार्टफोन हुए भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 29,999 रुपये
Mi 11X और Mi 11X Pro को सेलेस्टियल सिल्वर, कॉस्मिक ब्लैक और फ्रोस्टी व्हाइट में खरीदा जा सकेगा। Mi 11X की बिक्री 27 अप्रैल से और Mi 11X Pro की बिक्री 24 अप्रैल से होगी।

विस्तार
Xiaomi ने एमआई 11 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिए हैं जिनमें Mi 11 Ultra, Mi 11X और Mi 11X Pro शामिल हैं। Mi 11 Ultra एमआई 11 सीरीज का पहला फोन है जिसे भारत में लॉन्च किया गया है। तीनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। बता दें कि Mi 11X और Mi 11X Pro इसी साल फरवरी में चीन में लॉन्च हुए Redmi K40 और Redmi K40 Pro+ का अपग्रेडेड वर्जन है।
Mi 11X और Mi 11X Pro की कीमत
Mi 11X के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपये है। वहीं Mi 11X Pro के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वेरियंट की कीमत 39,990 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी मॉडल की कीमत 41,999 रुपये है। Mi 11X और Mi 11X Pro को सेलेस्टियल सिल्वर, कॉस्मिक ब्लैक और फ्रोस्टी व्हाइट में खरीदा जा सकेगा। Mi 11X की बिक्री 27 अप्रैल से और Mi 11X Pro की बिक्री 24 अप्रैल से होगी।
Mi 11X और Mi 11X Pro की स्पेसिफिकेशन
Mi 11X और Mi 11X Pro में भी एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 दिया गया है। दोनों फोन में 6.67 इंच की फुल HD+ E4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और टच सैंपलिंग रेट 360Hz है। दोनों फोन की डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1,300 निट्स है। फोन की डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। दोनों फोन में HDR10+ का सपोर्ट है। इनमें से Mi 11X में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 650 GPU, 8 जीबी LPDDR5 रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। वहीं Mi 11X Pro में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 660 GPU, 8 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज है।
Mi 11X और Mi 11X Pro का कैमरा
दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। Mi 11X में प्राइमरी लेंस 48 का सोनी IMX582 सेंसर है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है। वहीं तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो है। Mi 11X Pro में प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है, वहीं अन्य दो लेंस Mi 11X वाले ही हैं। 108 मेगापिक्सल वाला लेंस Samsung HM2 सेंसर है। दोनों फोन में सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Mi 11X और Mi 11X Pro की कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, डुअल बैंड Wi-Fi, Wi-Fi 6, GPS, AGPS, NavIC सपोर्ट, और USB टाईप-सी पोर्ट है। Mi 11X ब्लूटूथ v5.1 है, जबकि Mi 11X Pro में ब्लूटूथ v5.2 और Wi-Fi 6e है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। Mi 11X और Mi 11X Pro में 4520mAh की बैटरी है जो 33W का फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दोनों फोन में डुअल स्पीकर है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है।