Mi 11 Ultra: 120X जूम वाला स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इसमें दो डिस्प्ले भी है
Mi 11 Ultra की कीमत 69,990 रुपये है। इस कीमत में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। फोन को ब्लैक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है

विस्तार
Xiaomi ने एमआई 11 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिए हैं जिनमें Mi 11 Ultra, Mi 11X और Mi 11X Pro शामिल हैं। Mi 11 Ultra एमआई 11 सीरीज का पहला फोन है जिसे भारत में लॉन्च किया गया है। तीनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। बता दें कि Mi 11X और Mi 11X Pro इसी साल फरवरी में चीन में लॉन्च हुए Redmi K40 और Redmi K40 Pro+ का अपग्रेडेड वर्जन है।
Xiaomi Mi 11 Ultra की कीमत
Mi 11 Ultra की कीमत 69,990 रुपये है। इस कीमत में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। फोन को ब्लैक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है, हालांकि कंपनी ने फोन की बिक्री की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Mi 11 Ultra की स्पेसिफिकेशन
Mi 11 Ultra में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 दिया गया है। इसमें 6.81 इंच की WQHD+ E4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3200 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और टच सैंपलिंग रेट 480Hz है। इसकी ब्राइटनेस 1,700 निट्स है। फोन की डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। वहीं बैक पैनल पर 1.1 इंच की दूसरी डिस्प्ले है जिसमें टाइम आदि की जानकारी मिलती है। फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 660 GPU, 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी स्टोरेज है।

Mi 11 Ultra का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.95 है। वहीं दूसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है जिसका अपर्चर f/2.2 और व्यू 128 डिग्री है। तीसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसके साथ 120x डिजिटल जूम मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंच कैमरा है।
Mi 11 Ultra की बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए Mi 11 Ultra में 5G, डुअल बैंड वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS, AGPS, NavIC, NFC और USB टाईप-सी पोर्ट है। इसमें आईआर ब्लास्टर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो कि 67W की वायर और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 10W की रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट है। फोन को IP68 की रेटिंग मिली है यानी पानी में जाने से यह जल्दी खराब नहीं होगा। इसका वजन 234 ग्राम है।