Oppo A31 तीन कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, मिलेगा 6.5 इंच का डिस्प्ले
ओप्पो ए31 स्मार्टफोन इंडोनेशिया में हुआ लॉन्चओप्पो ए31 में यूजर्स को मिलेगा ट्रिपल रियर कैमराकंपनी ने ओप्पो ए31 में 4,230 एमएएच की बैटरी का दिया सपोर्ट

विस्तार
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने ए सीरीज के लेटेस्ट फोन ए31 (Oppo A31) को इंडोनेशिया में लॉन्च किया है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और तीन कैमरे मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी रेनो 3 प्रो को भी मार्च की शुरुआत में ग्लोबल लेवल पर पेश करने वाली है। हालांकि, कंपनी ने अब तक ए31 स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। तो आइए जानते हैं ओप्पो ए31 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
कंपनी ने इस फोन की कीमत आईडीआर (इंडोनेशिया करेंसी) 2,599,000 (करीब 13,600 रुपये) कीमत रखी है। वहीं, ग्राहक इस फोन को ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ खरीद कंपनी की आधिकारिक साइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।
ओप्पो ने इस फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1520 x 720 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट और 4 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।