Covid 19: ग्राहकों को फायदा, इन चार बड़ी मोबाइल कंपनियों ने बढ़ाई वारंटी की अवधि

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 18 May 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 Oppo xiaomi Redmi Poco and Vivo smartphone warranty extended by two months june 2021
oppo smartphone warranty - फोटो : amarujala

    देश में बढ़ते कोरोना के संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए देश की चार बड़ी मोबाइल कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन की वारंटी की अवधि को बढ़ा दिया है। सबसे पहले पिछले सप्ताह पोको इंडिया ने दो महीने वारंटी बढ़ाने का एलान किया और उसके बाद वीवो और अब शाओमी और ओप्पो ने भी अपने स्मार्टफोन की वारंटी को बढ़ा दिया है। बता दें कि पिछले साल भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण कई कंपनियों ने स्मार्टफोन की वारंटी को बढ़ाया था।

    xiaomi smartphone warranty
    xiaomi smartphone warranty - फोटो : amarujala

    शाओमी स्मार्टफोन की वारंटी

    शाओमी के सभी स्मार्टफोन की वारंटी अगले दो महीने के लिए बढ़ा दी गई है। इसका लाभ शाओमी (एमआई) और रेडमी के सभी स्मार्टफोन यूजर्स को होगा। यदि आपके पास एमआई या रेडमी का कोई स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस है जिसकी वारंटी मई और जून में खत्म हो रही है तो ऐसी डिवाइस की वारंटी दो महीने तक बढ़ा दी गई है।

    oppo smartphone warranty
    oppo smartphone warranty - फोटो : amarujala

    ओप्पो स्मार्टफोन की वारंटी

    ओप्पो ने भी अपने भारतीय ग्राहकों की जरूरत को समझते हुए अपने स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस की वारंटी को जून तक बढ़ा दिया है। कंपनी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है जो कि+91-9871502777है। इस नंबर पर मैसेज करके आप सर्विस सेंटर के बारे में रियल टाइम में जानकारी ले सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें