Redmi Note 10S की पहली सेल आज, जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 18 May 2021 09:56 AM IST
सार

Redmi Note 10S को इसी साल मार्च में ग्लोबली लॉन्च किया गया है। Redmi Watch को भी पिछले साल नवंबर में चीन में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Redmi Note 10S First Sale in India at 12 Noon via Amazon and Mi dot com know price and specifications
Redmi Note 10S - फोटो : amarujala

    विस्तार

    शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी इंडिया ने पिछले सप्ताह ही भारत में दो नए प्रोडक्ट भारत में लॉन्च किए हैं जिनमें Redmi Note 10S और Redmi Watch शामिल हैं। Redmi Note 10S को इसी साल मार्च में ग्लोबली लॉन्च किया गया है। Redmi Watch को भी पिछले साल नवंबर में चीन में लॉन्च किया गया है। Redmi Note 10S में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप भी दिया गया है। Redmi Note 10S को खरीदने का आज यानी 18 मई को पहला मौका है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में...

    Redmi Note 10S की कीमत

    Redmi Note 10S के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। फोन को तीन कलर वेरियंट डीप सी ब्लू, फ्रोस्ट व्हाइट और शैडो ब्लैक में खरीदा जा सकता है। Redmi Note 10S को आज यानी 18 मई से अमेजन इंडिया, एमआई की वेबसाइट, एमआई होम स्टोर और रिटेल स्टोर से दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Redmi Note 10S की स्पेसिफिकेशन

    Redmi Note 10S में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 है। इसके अलावा इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले एमोलेड है और इसकी ब्राइटनेस 1,100 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Mail-G76 MC4 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Redmi Note 10S का कैमरा

    इसमें चार रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें पहला लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Redmi Note 10S की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, Wi-Fi, GPS, ब्लूटूथ, IR ब्लास्टर, NFC, 3.5mm हेडफोन जैक और USB टाइप-सी पोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और चार्जर फोन के साथ बॉक्स में ही मिलेगा। फोन को वॉटरप्रूफ के लिए IP53 की रेटिंग मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें