Realme 8 5G की भारत में पहली सेल आज, यह है सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 18 May 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
Realme 8 5G 4GB RAM 64GB Storage Model first sale today in India price and specifications
Realme 8 5G - फोटो : flipkart

    Realme 8 5G के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को कंपनी ने पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया है। पिछले महीने ही Realme 8 5G को भारत में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में लॉन्च किया गया था और अब कंपनी ने Realme 8 5G का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को भारत में लॉन्च किया है। Realme 8 5G के नए वेरियंट की आज यानी 18 मई को पहली सेल है। Realme 8 5G की खासियतों की बात करें तो इसमें मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ 6.5 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। Realme 8 5G भारत का सबसे सस्ता 5जी फोन है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

    Realme 8 5G
    Realme 8 5G - फोटो : amarujala

    Realme 8 5G की कीमत

    Realme 8 5G के नए यानी 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं Realme 8 5G के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन सुपरसोनिक ब्लैक और सुपरसोनिक ब्लू कलर में मिलेगा। नए वेरियंट की बिक्री 18 मई से फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर से होगी।

    Realme 8 5G
    Realme 8 5G - फोटो : अमर उजाला

    Realme 8 5G की स्पेसिफिकेशन

    Realme 8 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 600 निट्स है। डिस्प्ले पर ड्रैगनट्रायल ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, ARM Mali-G57 MC2 GPU, 8 जीबी LPDDR4x रैम है। साथ ही आपको वर्चुअल रैम भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें