इन टॉप फीचर फोन का नहीं है कोई मुकाबला, स्मार्टफोन को देते हैं टक्कर!

स्मार्टफोन आने के बाद भी फीचर फोन का क्रेज खत्म नहीं हुआ है। जो लोग स्मार्टफोन नहीं खरीद सकते, वे आज भी फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कंपनियां अभी भी फीचर फोन बना रही हैं। देश की सुरक्षा से जुड़े कई विभागों में गोपनियता के चलते आज भी केवल फीचर फोन ले जाने की ही अनुमति है। वहीं कई आईटी कंपनियों ने भी अपने एंप्लाइज को ऑफिस में केवल फीचर फोन के इस्तेमाल की ही अनुमति दे रखी है। लेकिन अब फीचर फोन बदल गए हैं, उनमें व्हाट्सएप और ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग जैसे फीचर भी हैं। जानते हैं टॉप फीचर फोंस के बारे में...

Nokia 125
नोकिया ने हाल ही में फीचर फोन नोकिया 125 लॉन्च किया है। जिसकी कीमत 1,999 रुपये है, इसे चारकोल ब्लैक औऐर पाउडर व्हाइट रंग में उतारा है। फोन में 2.4 इंच की QVGA डिस्प्ले दी गई है, साथ ही इसमें सीरीज 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम, 4 एमबी की इंटरनल स्टोरेज, 4 एमबी रैम और 1020 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में एफएम रेडियो के साथ 2000 कॉन्टैक्ट्स और 500 एसएमएस स्टोर करने की सुविधा है। साथ ही फोन में क्लासिक स्नेक जीनिया जैसे गेम भी दिए गए हैं। फोन में माइक्रो यूएसबी के साथ डुअल सिम का फीचर है।

Nokia 150
नोकिया 125 के बाद कंपनी ने नोकिया 150 भी लॉन्च किया है। इसमें 2.4 इंच की QVGA कलर डिस्प्ले मिलती है। साथ ही सीरीज 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। फोन में 4 एमबी की रैम और 4 एमबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम सपोर्ट, फ्लैश के साथ वीजीए रिअर कैमरा, 1020 एमएएच की बैटरी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, ब्लूटुथ 3.0. एमपी3 प्लेयर, स्लेक जीनिया गेम जैसे फीचर मिलते हैं। फोन को ब्लैक, रेड और सियान रंग में उतारा गया है। वहीं इसकी कीमत 2299 रुपये है।