Thomson ने भारत में लॉन्च किए तीन फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Sep 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Thomson forays into premium affordable fully automatic washing machines segment in India Launches India’s most affordable Premium Front Load Washing Machine
Thomson Washing Machine - फोटो : amarujala

    फ्रांस की नामी कंपनी थॉमसन (Thomson) ने भारत में एक साथ तीन नई वॉशिंग मशीन की है जिनमें 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम की मशीन शामिल हैं। इनमें से 7.5 किलोग्राम वाली मशीन टॉप लोडिंग मॉडल है जिसकी बिक्री एक सितंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है।

    थॉमसन की नई वॉशिंग मशीन की कीमतें

    6.5 किलोग्राम टॉप लोडिंग फुल ऑटोमेटिक (9G PRO Series)- 11,499 रुपये7.5 किलोग्राम टॉप लोडिंग फुल ऑटोमेटिक (9G PRO Series)- 12,999 रुपये10.5 किलोग्राम टॉप लोडिंग फुल ऑटोमेटिक (Q10 Ultra Series)- 22,999 रुपये

    विज्ञापन

    थॉमसन वॉशिंग मशीन के फीचर्स

    कंपनी के मुताबिक उसके तीनों वॉशिंग मशीन लंबे समय तक चलने वाले और रस्ट फ्री हैं। सभी वॉशिंग मशीन में स्टेनलेस स्टील के ड्रम हैं। इसके अलावा इसमें स्मार्ट मोटर दिया गया है। कंपनी का दावा है इन वॉशिंग मशीन में वाइब्रेशन नहीं होगा। इन वॉशिंग मशीन में चाइल्ड लॉक मोड भी दिया गया है। इनमें से 10.5 किलोग्राम वाली वॉशिंग मशीन स्टीम वॉशिंग टेक्नोलॉजी से लैस है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह मशीन कपड़े के वजन को खुद पता कर सकती है। तीनों वॉशिंग मशीन के साथ 5 स्टार की रेटिंग और दो सेाल के वारंटी मिल रही है, वहीं मोटर की वारंटी 5 साल की है। मशीन में शानदार वॉशिंग के लिए छह मोड दिए गए हैं। इसके अलावा एयर ड्राई फीचर भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें