Moto G9 या Redmi 9 Pro: 12000 रुपये से कम कीमत में कौन है सबसे बेहतर?

Moto G9 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन को फॉरेस्ट ग्रीन और सफायर ब्लू जैसे दो कलर वेरियंट में लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में इसका सीधा और कड़ा मुकाबला Redmi Note 9 Pro से है। आज हम आपको इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस खबर के बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आप बजट में इन दो स्मार्टफोन्स में कौन सबसे बेस्ट है। तो डालते हैं एक नजर।

डिस्प्ले
Moto G9 में 6.5 इंच का HD+ मैक्स विजन डिस्प्ले दिया गया, जिसके टॉप पर आपको वाटरड्रॉप नॉच मिलता है। इसमें पतले बैजल्स दिए गए हैं।
Redmi 9 Pro में 6.5 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए LCD पैनल दिया गया है। इसके टॉप पर भी आपको वाटरड्रॉप नॉच मिलता है। इसके अलावा इसमें भी पतले बैजल्स दिए गए हैं। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 3 कोटिंग दी गई है।

प्रोसेसर
Moto G9 के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, Redmi 9 Pro में पावर के लिए मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर दिया गया है।
- 7000mAh की धाकड़ बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M51, जानें आपके लिए क्या है खास
- Reliance Jio Fiber के 4 नए प्लान्स लॉन्च, एक महीने तक मुफ्त में चलाएं अनलिमिटेड इंटरनेट, मिलेगी 150 MBPS की रफ्तार
- Moto G9 की भारत में शुरू हुई बिक्री, Flipkart पर 11499 रुपये में खरीद सकते हैं ग्राहक
- Xiaomi Redmi 9 की भारत में शुरू हुई बिक्री, 8999 रुपये की शुरुआती कीमत में ले जाएं घर