ये हैं भारत के शानदार और दमदार लैपटॉप, कीमत है 30,000 रुपये से कम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 09 Jun 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Best budget laptops in india including Dell Vostro 15 and Lenovo Ideapad know price and specs in detail
best laptops

    आजकल लोग अपनी सुविधा के लिए डेस्कटॉप की बजाय लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि इन डिवाइस को कही पर भी ले जाया जा सकता है। साथ ही बैटरी से चलने के कारण इन्हें आसानी से चार्ज किया जा सकता है। अगर आप भी नया लैपटॉप खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ शानदार विकल्प लेकर आए हैं। इन सभी लैपटॉप की कीमत 30,000 रुपये से कम हैं और इनमें आपको उम्मीद से ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। तो आइए इन लैपटॉप पर डालते हैं एक नजर...

    Dell Vostro 15
    Dell Vostro 15 - फोटो : flipkart

    Dell Vostro 15

    डेल वोस्ट्रो 15 लोकप्रिय लैपटॉप में से एक है। इस लैपटॉप की कीमत 27,490 रुपये है। आपको इस लैपटॉप में 15.6 इंच का एचडी एलईडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। साथ ही इस लैपटॉप में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इंटेल कोर आई3 7th Gen प्रोसेसर, 4 जीबी रैम एक टीबी स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा कंपनी ने इस लैपटॉप में शानदार साउंड के लिए बिल्ट-इन माइक्रो-फोन, डुअल स्पीकर्स और मैक्स ऑडियो सिस्टम का सपोर्ट दिया है।

    Lenovo Ideapad
    Lenovo Ideapad - फोटो : flipkart

    Lenovo Ideapad

    अगर आप लैपटॉप खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो लेनोवो आइडियापैड आपके लिए बेस्ट है। आपको इस लैपटॉप में 15.6 इंच का डिस्प्ले, डुअल स्पीकर्स, बिल्ट-इन माइक्रो-फोन, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एक एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी 3.0 पोर्ट और डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इस लैपटॉप में इंटेल कोर आई3 7th Gen प्रोसेसर, 4 जीबी रैम एक टीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, इस लैपटॉप की कीमत 29,990 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें