Motorola One Fusion+ पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत
मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस यूरोप में हुआ लॉन्चयूजर्स को फोन में मिला पॉप-अप सेल्फी कैमराकीमत है 299 यूरो (करीब 25,400 रुपये)

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला (Motorola) ने अपने लेटेस्ट डिवाइस वन फ्यूजन प्लस (Motorola One Fusion+) को यूरोप में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में 64 मेगापिक्सल का कैमरा और गूगल असिस्टेंट का बटन मिला है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 299 यूरो (करीब 25,400 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को Twilight ब्लू और Moonlight व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। लेकिन कंपनी ने अभी तक साफ नहीं किया है कि यह स्मार्टफोन सेल के लिए कब उपलब्ध होगा।
कंपनी ने मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन की इंटरनल स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से एक टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।