सैमसंग Galaxy M11 और Galaxy M01 को खरीदने का शानदार मौका, मिलेंगे आकर्षक ऑफर
सैमसंग गैलेक्सी एम11 और एम01 की आज है फ्लैश सेलदोनों स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर मिलेगा 5 फीसदी का डिस्काउंट

विस्तार
सैमसंग के लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी एम11 (Samsung Galaxy M11) और एम01 (Samsung Galaxy M01) की आज (9 जून 2020) फ्लैश सेल है। ग्राहकों को इस सेल में गैलेक्सी एम11 और एम01 स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर कैशबैक के साथ डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स के साथ भी खरीदा जा सकेगा। हालांकि, सैमसंग के दोनों लेटेस्ट स्मार्टफोन की डिलीवरी सरकार द्वारा तय किए गए ग्रीन और ऑरेंज जोन में ही होगी। तो आइए जानते हैं गैलेक्सी एम11 और एम01 की कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
सैमसंग गैलेक्सी एम11 स्मार्टफोन 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: 10,999 रुपये और 12,999 रुपये है। इसके अलावा गैलेक्सी एम01 स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ बाजार में उतारा गया है। इन दोनों स्मार्टफोन की फ्लैश सेल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और एक्सिस बैंक बज के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकेगा।
सैमसंग गैलेक्सी एम11 में 6.4 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Samsung Galaxy M11 का कैमरा
यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।