pTron Bassbuds Zen Review: कम कीमत में चार माइक वाला ईयरबड्स, क्या आपके लिए है पैसा वसूल प्रोडक्ट

विशाल मैथिल
Wed, 15 Mar 2023 02:29 PM IST
विज्ञापन
Bassbuds Zen Review in Hindi Know About Affordable Earbuds With Four Mics
PTron Bassbuds Zen review - फोटो : अमर उजाला

    घरेलू कंपनी PTron ने हाल ही में अपने नए और स्टाइलिश ईयरबड्स pTron Bassbuds Zen को लॉन्च किया है। ईयरबड्स के साथ क्वॉड (4) माइक्रोफोन का सपोर्ट दिया गया है। PTron Bassbuds Zen ईयरबड्स की कीमत 1,199 रुपये रखी गई है, इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। PTron Bassbuds Zen के साथ 10 mm का डायनामिक ऑडियो ड्राइवर और लो-लैटेंसी मोड भी मिलता है। ईयरबड्स के साथ वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग भी है। PTron Bassbuds Zen ईयरबड्स को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है।आइए इसका रिव्यू जानते हैं।

    PTron Bassbuds Zen review
    PTron Bassbuds Zen review - फोटो : अमर उजाला

    PTron Bassbuds Zen review: डिजाइन

    pTron Bassbuds Zen के बिल्ड और डिजाइन की बात करें तो बड्स में प्लास्टिक ग्लोसी फिनिश डिजाइन मिलता है। बड्स की बिल्ड क्वालिटी बढ़िया है। pTron Bassbuds Zen बड्स का साइज थोड़ा बड़ा लगता है। केस के साथ सिल्वर मैट फिनिश डिजाइन मिलती है। केस का साइज नॉर्मल ईयरबड्स जितना ही है, इसे कैरी करने में कोई समस्या नहीं आती है। बड्स के साथ टच कंट्रोल मिलता है। टच अच्छे से काम करता है।

    केस में सामने की तरफ एलईडी नोटिफिकेशन लाइट मिलती है, जो ब्लू कलर में ब्लिंक करती है। बड्स के साथ भी ब्लू कलर में एलईडी नोटिफिकेशन लाइट का सपोर्ट है। हालांकि, यह बहुत ही कम नजर आती है। बड्स की फिटिंग और कंफर्ट उतना सही नही है। केस के साथ नीचे की तरह चार्जिंग पोर्ट मिलता है। वहीं केस पर सामने की तरफ कंपनी की ब्रांडिंग है, जो काफी कम नजर आती है। कुल मिलाकर देखें तो बड्स और केस का लुक अच्छा और प्रीमियम लगता है।

    PTron Bassbuds Zen review
    PTron Bassbuds Zen review - फोटो : अमर उजाला

    PTron Bassbuds Zen review: स्पेसिफिकेशन

    ईयरबड्स के साथ 10 mm का ड्राइवर दिया गया है। गेमिंग के लिए इसमें लो लैटेंसी मोड भी दिया गया है। PTron Bassbuds Zen में पावरफुल बास और बेस्ट ट्यूनिंग का दावा है। pTron Bassbuds Zen में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। ईयरबड्स को लैपटॉप के अलावा फोन और टीवी के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के मामले में हमें कोई दिक्कत नहीं आई।

    ईयरबड्स के साथ टच कंट्रोल मिलता है। ईयरबड्स में स्टीरियो ऑडियो, SBC और AAC ऑडियो कोडेक का भी सपोर्ट है। वहीं ईयरबड्स के साथ पैसिव न्वाइस कैंसिलेशन का सपोर्ट दिया गया है। बड्स में चार माइक और TruTalkTM ENC का सपोर्ट दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें