Oppo Enco Air 3 Review: क्या यह सच में एक ऑलराउंडर ईयरबड्स है?

ओप्पो ने हाल ही में ओप्पो रेनो 8टी के साथ Oppo Enco Air 3 को पेश किया है। Oppo Enco Air 3, कंपनी के Oppo Enco Air 2 का अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सपोर्ट के साथ न्वाइज कैंसिलेशन फीचर दिया गया है। Oppo Enco Air 3 में 13एमएम का ऑडियो ड्राइवर है। ओप्पो के एप के साथ Oppo Enco Air 3 में एन्को मास्टर साउंड इफेक्ट मिलेगा। Oppo Enco Air 3 की डिजाइन ट्रांसपैरेंट है यानी इसका चार्जिंग केस सेमी ट्रांसपैरेंट है। Oppo Enco Air 3 की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या Oppo Enco Air 3 खरीदने लायक है।

Oppo Enco Air 3 Review: डिजाइन
Oppo Enco Air 3 की डिजाइन बाजार में मौजूद ईयरबड्स के मुकाबले थोड़ा हटकर है। पहली नजर में Oppo Enco Air 3 आपको एक प्रीमियम बड्स लगेगा। इसके साथ सेमी ट्रांसपैरेंट केस मिलता है। दोनों ईयरबड्स बाहर से ही नजर आते हैं। बैटरी इंडिकेटर अंदर की ओर है जो कि ट्रांसपैरेंट वाले हिस्से से ही नजर आते हैं। नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। चार्जिंग केस की बॉडी प्लास्टिक की है और फिनिशिंग भी अच्छी है।

पिछले हिस्से पर ब्रांडिंग और कुछ जरूरी जानकारी दी गई हैं। केस की डिजाइन को कंपनी ने ट्रांसुलेंट जेली नाम दिया है। Oppo Enco Air 3 की बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है। बड्स की डिजाइन एपल एयरपॉड जैसी है। बड्स के सेंटर में जो पोगो चार्जिंग पिन हैं। Oppo Enco Air 3 को जेब में लेकर कहीं आने-जाने में परेशानी नहीं होती है। इसे दो कलर में व्हाइट और ब्लैक में खरीदा जा सकता है। रिव्यू के लिए हमारे पास व्हाइट कलर था। ओवरऑल Oppo Enco Air 3 डिजाइन प्रीमियम और फैंसी है। कंपनी ने बॉक्स में चार्जिंग केबल नहीं दिया है।

Oppo Enco Air 3 Review: परफॉरमेंस
Oppo Enco Air 3 के साथ एप का सपोर्ट मिलता है तो आप Oppo और OnePlus के फोन में इसका आनंद ले सकते हैं। एप ब्लूटूथ सेटिंग और इक्विलाइज को ओप्पो और वनप्लस के फोन में बदल सकते हैं, वहीं यदि आपके पास किसी अन्य ब्रांड का फोन है तो आप HeyMelody एप डाउनलोड करके ब्लूटूथ सेटिंग कर सकते हैं और इक्विलाइजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Oppo Enco Air 3 को उनके लिए पेश किया गया है जो कि कम कीमत में एक अच्छा ईयरबड्स चाहते हैं। Oppo Enco Air 3 के साथ एप में आपको बैटरी लेवल लेवल, तीन एक्विलाइजर सेटिंग, Oppo Alive ऑडियो, गेम मोड के लिए लो लैटेंसी, डुअल कनेक्शन मिलता है। टच कंट्रोल अपना काम तेजी से करता है और फेल नहीं होता है।

रिव्यू के दौरान वॉल्यूम कंट्रोल करने और ट्रैक बदलने में हमें परेशानी नहीं हुई। Oppo Enco Air 3 में 13.4mm का डायनेमिक ड्राइवर है जिसका फ्रीक्वेंसी रेंज 20-20,000Hz है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 मिलता है जिसके साथ SBC और AAC कोडेक का भी सपोर्ट है।