Samsung Galaxy A14 5G Review: क्या आपको लेना चाहिए प्रीमियम डिजाइन वाला यह फोन, यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब

विशाल मैथिल
Wed, 22 Feb 2023 08:00 PM IST
सार

यदि आप Samsung Galaxy A14 5G फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इस रिपोर्ट में आपके हर सवाल का जवाब है। हमने फोन को एक महीने तक इस्तेमाल किया है। चलिए Samsung Galaxy A14 5G का रिव्यू देखते हैं।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A14 5G review in hindi Know Photo Features and Specification
Samsung Galaxy A14 5G Review - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सैमसंग ने हाल ही में अपने नए प्रीमियम डिजाइन वाले 5G फोन Samsung Galaxy A14 5G को भारत में लॉन्च किया है। Samsung Galaxy A14 5G को तीन कलर ऑप्शन सिल्वर, ऑरेंज और लाइट ब्लू कलर और 16,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस कीमत पर 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलता है। फोन में प्रीमियम बैक के साथ आगे की तरफ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलता है। फोन में 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके साथ कंपनी का इन-हाउस Exynos 1330 प्रोसेसर का सपोर्ट है। यदि आप इस फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इस रिपोर्ट में आपके हर सवाल का जवाब है। हमने फोन को करीब एक महीने तक इस्तेमाल किया है। चलिए Samsung Galaxy A14 5G का रिव्यू देखते हैं।

    Samsung Galaxy A14 5G Review: डिजाइन

    Samsung Galaxy A14 5G Review
    Samsung Galaxy A14 5G Review - फोटो : अमर उजाला

    सैमसंग के नए 5G फोन गैलेक्सी ए14 5जी के साथ प्रीमियम डिजाइन मिलता है। फोन के साथ किनारे मेटल के हैं और बैक प्लास्टिक बिल्ड में मिलता है। बैक साइड काफी अच्छा और प्रीमियम लगता है। बैक पैनल पर लेजर पैटर्न जैसा डिजाइन मिलता है। इसपर निशान नहीं पड़ते हैं।

    विज्ञापन

    साथ ही बैक में फ्लैट, लीनियर कैमरा हाउसिंग एक सीमलेस यूनी-बॉडी सिल्हूट डिजाइन दिया गया है। इसके साथ रिफाइंड और पॉलिश्ड कैमरा मॉड्यूल है। वहीं सामने की तरफ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलता है। यहां फोन थोड़ा फीका लगता है। यानी यह डिजाइन आपको सैमसंग के दो-तीन साल पुराने फोन की याद दिला देगा। आगे की तरफ बड़े-बड़े बेजल्स और बड़ा चिन दिया गया है। यहां फोन उतना खास नहीं लगता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बटन्स और पोर्ट की बात करें तो फोन में लेफ्ट साइड में सिम ट्रे मिलता है, यहां कोई भी बटन नहीं है। राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन हैं। पावर बटन फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करता है। Samsung Galaxy A14 5G में नीचे की तरफ चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट और सिंगल स्पीकर का सपोर्ट मिलता है। फोन में 3.5MM ऑडियो जैक भी है। यानी आप वायर वाली ईयरफोन से गाने सुन सकेंगे। वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

    Samsung Galaxy A14 5G Review: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy A14 5G Review
    Samsung Galaxy A14 5G Review - फोटो : अमर उजाला

    सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी में 6.6 इंच की एचडी प्लस PLS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले के साथ (1080 X 2408 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 400 पीपीआई और मल्टी टच का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले के साथ 16 मिलियन कलर्स का सपोर्ट है।

    फोन में 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाला Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है जो कि एक ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज क्षमता मिलती है। रैम को 16 जीबी तक वर्चुअली (8 जीबी फिजिकल + 8 जीबी वर्चुअल) बढ़ाया जा सकता है। आप माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर स्टोरेज भी 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसके साथ सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन में डुअल नैनो सिम और 10 5G के बैंड मिलते हैं। फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.2, जीपीएस, ग्लोनास, बीडौ, गैलीलियो और QZSS का सपोर्ट दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें