BSNL यूजर्स को मिला तोहफा, इस शानदार प्रीपेड प्लान की वैधता बढ़ी

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए 96 रुपये वाले Vasantham Gold प्लान की वैधता को 90 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। इसका मतलब है कि उपभोक्ता इस प्लान को 30 जून तक रिचार्ज करा सकेंगे। फिलहाल, यह प्लान चन्नई और तमिलनाडु सर्किल में उपलब्ध है। आपको बता दें कि कंपनी इस रिचार्ज प्लान को प्रमोशनल पैक के तौर पर बाजार में उतारा था।

BSNL का Vasantham Gold प्लान
बीएसएनएल का यह प्लान उन उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है, जिनके नंबर पर इस वक्त कोई भी पैक एक्टिवेट नहीं है। ऐसे में उपभोक्ता इस प्लान के जरिए अपने नंबर की वैधता को बढ़ा सकते है। इस पैक के साथ उपभोक्ताओं को 90 दिनों की वैलिडिटी मिली है। इसके साथ ही 21 दिनों के लिए अलग से सुविधाएं भी दी जाएंगी।
वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स को इस पैक के साथ कॉलिंग के लिए 250 मिनट मिलेंगे। साथ ही कंपनी 100 एसएमएस भी देगी। लेकिन कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा 21 दिनों के लिए ही मिलेगी। इसके बाद यूजर्स को सेवाओं का उपयोग करने के लिए रिचार्ज कराना होगा।
नोट: अगली स्लाइड में आपको बीएसएनएल के अन्य प्रीपेड प्लान की जानकारी मिलेगी।

BSNL का 693 रुपये वाला प्लान
आपको बता दें कि इस प्लान का नाम STV_693 है। उपभोक्ताओं को इस प्लान में 300 जीबी डाटा दिया जाएगा। लेकिन, यूजर्स को इस प्लान के साथ कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 180 दिनों की है।
- Coronavirus: Wikipedia खास प्रोजेक्ट SWASTHA के जरिए फर्जी खबर पर लगाएगा रोक
- Cornavirus: Jio , Airtel और BSNL के शानदार ऑफर्स, मिलेगा डबल डाटा और अतिरिक्त टॉकटाइम
- वर्क फ्रॉम होम में इंटरनेट कर रहा परेशान तो इन पांच तरीकों से करें सुधार
- ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो गांठ बांध लें ये बातें, नहीं तो होगा बहुत नुकसान