Cornavirus: Jio , Airtel और BSNL के शानदार ऑफर्स, मिलेगा डबल डाटा और अतिरिक्त टॉकटाइम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 05 Apr 2020 05:51 PM IST
Cornavirus jio airtel and bsnl offers extra data validity and talktime to users during lockdown
smartphone - फोटो : social media

    लॉकडाउन के चलते जियो, एयरटेल और बीएसएनएल जैसी टेलीकॉम कंपनियों ने घर से काम करने वाले लोगों के लिए लगातार नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इनमें लोगों को डबल डाटा और अतिरिक्त टॉकटाइम मिला है। इसके साथ ही इन कंपनियों ने प्रीपेड प्लान की वैधता को भी 17 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। तो आज हम आपको तीनों कंपनियों के कुछ चुनिंदा और खास ऑफर्स के बारे में बताएंगे, जिनको यूजर्स के लिए हाल ही में पेश किया गया था। आइए इन ऑफर्स पर डालते हैं नजर...

    Jio
    Jio - फोटो : amarujala

    जियो फाइबर यूजर्स को मिल रहा है डबल डाटा

    लॉकडाउन के समय में मौजूदा ग्राहकों को कंपनी डबल डाटा ऑफर दे रही है, जिसके तहत मौजूदा रिचार्ज पर प्लान पर पहले के मुकाबले दोगुना डाटा मिलेगा। इस ऑफर की खास बात यह है कि 10 एमबीपीएस तक की स्पीड के लिए कंपनी किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लेगी। लेकिन यह सेवा सिर्फ उन्हीं इलाकों में मिलेगी जहां पर जियो फाइबर पहले से मौजूद हैं।

    jio
    jio

    जियो का 251 रुपये वाला प्लान

    जियो का यह डाटा प्लान एड-ऑन पैक है। इस प्लान में उपभोक्ताओं को रोजाना 2 जीबी डाटा (102 कुल डाटा) मिलेगा। वहीं, इस पैक की वैधता 51 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें