ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो गांठ बांध लें ये बातें, नहीं तो होगा बहुत नुकसान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 05 Apr 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
don't do these things when you using atm know details in hindi
ATM CARD - फोटो : amar ujala

    हम सभी पैसा निकालने के लिए एटीएम मशीन का सहारा लेते हैं, क्योंकि इससे समय बचता है और बार-बार बैंक भी नहीं जाना पड़ता है। लेकिन आए दिन देखने को मिलता रहता है कि फलां शख्स के साथ एटीएम फ्रॉड हुआ है और उसके लाखों रुपये बैंक खाते से गायब हो गए। तो ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि एटीएम से पैसा निकालते समय हमें क्या-क्या कदम उठाने चाहिए, जिससे हम धोखाधड़ी के शिकार न हो सकें। आइए जानते हैं विस्तार से...

    atm
    atm - फोटो : amar ujala

    दूसरे शख्स की मौजूदगी में पैसा न निकाले

    सबसे पहले इस बात को ध्यान में रखें कि आप जिस एटीएम के अंदर पैसा निकालने गए हैं, वहां कोई दूसरा है तो नहीं। अगर एटीएम के अंदर आपके अलावा कोई दूसरा मौजूद है तो पैसा न निकालें। दूसरे शख्स को बाहर जाने को कहिए और कुछ ही संदेह होता है तो एटीएम से बाहर आ जाएं।

    atm
    atm - फोटो : amar ujala

    दूसरे को पिन और कार्ड न दें

    कई बार ऐसा होता है कि कई लोग अपने रिश्तेदारों को पिन और एटीएम कार्ड पैसे निकालने के लिए दे देते हैं। ऐसे में समझ लीजिए कि आपने अपना पूरा बैंक अकाउंट ही अपने रिश्तेदार को दिया है। इससे बचें, क्योंकि ऐसी घटनाएं सामने आई हैं कि अपनों ने ही एटीएम से लाखों रुपये निकालकर नौ दो ग्यारह हो गए।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें