फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां शुरू होने वाला है T-20 का रोमांच, इंटरनेशनल स्टेडियम में अलग-अलग पिचों पर होंगे तीनों मुकाबले

Thu, 17 May 2018 07:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 May 2018 07:24 AM IST
विज्ञापन
T20 cricket match held in Rajiv gandhi international stadium dehradun
Rajiv gandhi international stadium

क्रिकेट के शौकीन हैं तो आपके लिए यहां जल्द ही टी-20 का रोमांच शुरू होने जा रहा है। तो देर क्यों चले आइए...

T20 cricket match held in Rajiv gandhi international stadium dehradun
Rajiv gandhi international stadium

देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीन से सात जून तक होने वाली अफगानिस्तान-बांग्लादेश टी-20 क्रिकेट सीरीज के लिए पांच पिच तैयार की जा रही है। इनमें से तीन पिचों पर तीन टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए मैदान के बाहर भी पांच प्रैक्टिस पिच बनाई गई है।
 

T20 cricket match held in Rajiv gandhi international stadium dehradun
Rajiv gandhi international stadium

प्रतियोगिता के लिए मैदान के बीचों-बीच धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के चीफ क्यूरेटर सुनील चौहान की देखरेख में पांच पिच बनाई जा रही है। बीच की तीन पिच अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए तैयार की जा रही हैं, जबकि दोनों किनारों पर एक-एक अभ्यास पिच बनाई गई है। इसके अलावा खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए स्टेडियम के बाहर मैदान में भी पांच पिच तैयार की जा रही है। शुरुआती तौर पर पिच में हरियाली दिख रही है, लेकिन इसमें अभी बहुत बदलाव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
T20 cricket match held in Rajiv gandhi international stadium dehradun
Rajiv gandhi international stadium

प्रतियोगिता से पांच दिन पहले आईसीसी स्टेडियम को अपने अधीन ले लेगा। इसके बाद आईसीसी के क्यूरेटर प्रतियोगिता के लिए पिच को फाइनल टच देंगे।राजधानी देहरादून स्थित राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर हैं। तीन जून को यहां अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें दूधिया रोशनी में टी-20 मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी। इसके बाद पांच और सात मई को मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन
T20 cricket match held in Rajiv gandhi international stadium dehradun
Rajiv gandhi international stadium

आयोजन को लेकर शहर के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इससे पहले यहां द ग्रेट खली और विदेशी पहलवानों के बीच एकमात्र डब्ल्यूडब्ल्यूई का मुकाबला हुआ था, जिसमें खली ने ब्रॉडी स्टील समेत तीन विदेशी पहलवानों को धूल चटाई थी। 237 करोड़ की लागत से बने क्रिकेट स्टेडियम में एक साथ 25 हजार लोग मैच का आनंद उठा सकते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed