{"_id":"6aef2c4f8cdc71c276074e44","slug":"india-disappointing-campaign-at-issf-world-championship-continue-raiza-dhillon-mairaj-ahmad-khan-finish-fourth-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसएसएफ विश्व कप: भारतीय निशानेबाजों ने किया निराश, रायजा-मैराज पदक से चूके; स्कीट में नहीं मिला कोई मेडल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
आईएसएसएफ विश्व कप: भारतीय निशानेबाजों ने किया निराश, रायजा-मैराज पदक से चूके; स्कीट में नहीं मिला कोई मेडल
Sat, 07 Nov 2026 07:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 07 Nov 2026 07:19 PM IST
सार
आईएसएसएफ विश्व कप में रायजा ढिल्लों और मैराज अहमद खान पदक के करीब आकर चूक गए। ढिल्लों और मैराज चौथे स्थान पर रहे जिससे वह पोडियम फिनिश नहीं कर सके।
विज्ञापन
मैराज अहमद खान
- फोटो : IANS
विस्तार
भारत का आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा तथा उसकी स्कीट में दोनों मिश्रित जोड़ियां पदक जीतने में नाकाम रही। रायजा ढिल्लों और अनुभवी मैराज अहमद खान ने पोडियम पर पहुंचने की उम्मीद जगाई थी, लेकिन वह चार टीमों के फाइनल में चौथे और अंतिम स्थान पर रहे। इस तरह से भारत को स्कीट में एक भी पदक नहीं मिला।
किस तरह खत्म हुई पदक की उम्मीद
22 वर्षीय रायजा और 51 वर्षीय मैराज ने फाइनल में संयुक्त 19 अंक बनाए। मैराज ने अपने सभी 15 निशाने सही लगाए लेकिन रायजा अपने 15 में से पांच निशाने चूक गईं, जिससे भारत की पदक की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं।
मैराज ने क्वालिफाइंग में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों राउंड में परफेक्ट 25 का स्कोर बनाकर कुल 75 अंक हासिल किए। रायजा ने 22, 24 और 25 के स्कोर के साथ 71 अंक का योगदान दिया। गनेमत सेखों (71) और भावतेघ सिंह गिल (69) अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और 140 अंक बनाकर क्वालिफाइंग में 16वें स्थान पर रहे।