हार की कगार पर पहुंचने के बाद रविवार देर शाम राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाने वाले राहुल तेवतिया रातों-रात स्टार बन गए। इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सत्र में वह अपनी अलग पहचान बनाना चाहते थे, लेकिन दाद इस सत्र में खुद-ब-खुद मिल गई।
2 of 5
राहुल तेवतिया
- फोटो : PTI
चमत्कारिक जीत दिलाने वाले तेवतिया का पिछले साल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उस समय दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले तेवतिया ने मुख्य कोच रिकी पोंटिंग से कहा था कि जीत के बाद उनकी भी तारीफ होनी चाहिए थी।
3 of 5
राहुल तेवतिया
- फोटो : twitter@ESPNcricinfo
दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ उस मैच में उन्होंने भी चार कैच लपके थे। मैच के बाद पोंटिंग ने ड्रेसिंग रूम में ऋषभ पंत, शिखर धवन, कॉलिन इंग्राम और गेंदबाजों की तारीफ की थी, जिसके बाद तेवतिया ने उन्हें यह बात कही थी।
4 of 5
राहुल तेवतिया
- फोटो : twitter@ICC
रिकी पोंटिंग ने मजाकिया अंदाज में पूरी टीम से कहा, 'तेवतिया ने मैच में चार कैच लिए और वह चाहता है कि उसकी तारीफ हो।' इसके बाद अक्षर पटेल ने तेवतिया से कहा कि अपने मुंह से खुद के लिए कौन ऐसा कहता है जिस पर तेवतिया का जवाब था, 'अपने हक के लिए लड़ेंगे।'
5 of 5
राहुल तेवतिया
- फोटो : IPL
इस साल हालांकि उन्हें ऐसा कुछ करना नहीं पड़ा। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने शेल्डन कॉट्रेल के डाले 18वें ओवर में पांच छक्के जड़कर मैच का पासा पलट दिया और शायद अपने करियर का भी।