फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन ने 'चोरी की कार' पाकिस्तान में की लॉन्च, बनाई इस 'भारतीय' गाड़ी की नकल

Mon, 28 Sep 2020 03:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 28 Sep 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
China copied again Jeep Wrangler copycat SUV baic bj40 launched in Pakistan chinese automobile companies
BAIC BJ40 - फोटो : YouTube (For Reference Only)

अगर आप किसी को बहुत पसंद करते हैं तो सबसे अच्छा होगा कि आप उसके जैसे बन जाएं। लेकिन अहम सवाल यह है कि इसकी सीमा क्या हो। लेकिन यहां किसी व्यक्ति की तारीफ नहीं हो रही बल्कि कार की बात हो रही है। कार डिजाइन और आइडिया चुराने के लिए कुख्यात हो चुके चीन ने एक बार फिर अपनी नकल करने की हरकत को दोहराया है। आइए जानते हैं इस बारे इसने क्या गुल खिलाया है। 

China copied again Jeep Wrangler copycat SUV baic bj40 launched in Pakistan chinese automobile companies
BAIC BJ40 - फोटो : YouTube (For Reference Only)
BAIC एक चीनी ऑटोमोबाइल कंपनी है और इसने अब पाकिस्तान में एक SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) (एसयूवी) लॉन्च किया है। कंपनी ने इसका नाम BJ40 Plus (बीजे40 प्लस) रखा है। आप आप चाहें तो इसे चीनी रैंगलर कह सकते हैं, क्योंकि यह एसयूवी हू-ब-हू Jeep Wrangler (जीप रैंगलर) की नकल है। सोशल मीडिया यूट्यूब पर इस एसयूवी का वीडियो अपलोड किया गया, जहां इसके बारे में सारी डिटेल्स मौजूद है। यहां आपको बताते हैं कि इन दोनों एसयूवी में कितनी 'एक-जैसी' है। 
China copied again Jeep Wrangler copycat SUV baic bj40 launched in Pakistan chinese automobile companies
BAIC BJ40 - फोटो : YouTube (For Reference Only)
कितनी 'एक-जैसी'
अगर आप BJ40 एसयूवी को साइड या पीछे से देखेंगे तो इसकी बहुत ज्यादा संभावना है कि आपको लगेगा कि यह असल में कोई रैंगलर एसयूवी है। अगर आप इसे फ्रंट से देखेंगे तो आपको लग सकता है कि किसी ने अपने रैंगलर को कस्टमाइज कराया है जिसका काम बहुत घटिया किया गया है। कुल मिलाकर, इस एसयूवी का एक्सटीरियर बहुत हद तक रैंगलर के जैसा है। इंटीरियर की बात करें तो ऐसा लगता है कि अंदर की डिजाइन थीम भी रैंगलर की न्यूनतम-रग्ड थीम से बहुत ज्यादा प्रेरित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
China copied again Jeep Wrangler copycat SUV baic bj40 launched in Pakistan chinese automobile companies
BAIC BJ40 - फोटो : YouTube (For Reference Only)
क्या 'एक-जैसा' नहीं है
जाहिर तौर पर BJ40 एसयूवी के प्रंट या स्टीयरिंग व्हील पर ‘Jeep’ का कोई लोगो नहीं है। फ्रंट ग्रिल और बंपर का डिजाइन भी अलग है, लेकिन यह कुछ ऐसा नहीं है जो आंख को बहुत भाता हो। इसके अलावा इस एसयूवी के पावरट्रेन भी अलग होंगे। 
विज्ञापन
China copied again Jeep Wrangler copycat SUV baic bj40 launched in Pakistan chinese automobile companies
BAIC BJ40 - फोटो : YouTube (For Reference Only)
फीचर्स
रैंगलर की तरह ही BJ40 सॉफ्ट-टॉप और हार्ड-टॉप विकल्पों के साथ आती है। हार्ड टॉप को मिनटों में हटाया भी जा सकता है और एसयूवी का इस्तेमाल जंगल की सफारी जैसी आउंटिंग के लिए किया जा सकता है। यूट्यूब में मौजूद वीडियो में दिखाया गया है कि BJ40 के हार्ड टॉप को कैसे खोला जाता है और यह भी दिखाता है कि हार्ड टॉप के बिना SUV कैसी दिखती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed