Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Justin Langer Backs Pat Cummins Over Sandpaper-Gate Controversy, Urges Australia to Move On

सैंडपेपर विवाद पर फिर छिड़ी बहस: लैंगर ने किया कमिंस का समर्थन, बोले- अब आगे बढ़ने का समय; वॉर्नर ने क्या कहा?

Fri, 13 Nov 2026 10:29 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 13 Nov 2026 10:29 PM IST
सार

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने पैट कमिंस का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कमिंस ने उस्मान ख्वाजा के दावों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करके सही किया, लेकिन अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को इस विवाद से आगे बढ़ना चाहिए। वहीं, डेविड वॉर्नर ने कमिंस के बयान की आलोचना की है।

विज्ञापन
Justin Langer Backs Pat Cummins Over Sandpaper-Gate Controversy, Urges Australia to Move On
पैट कमिंस-जस्टिन लैंगर-डेविड वॉर्नर - फोटो : ANI/cricket.com.au

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने 2018 के चर्चित सैंडपेपर विवाद पर कप्तान पैट कमिंस का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि उस्मान ख्वाजा के आरोपों पर कमिंस ने जिस तरह अपनी बात रखी, वह सही था। हालांकि, लैंगर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से इस पुराने विवाद को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की अपील भी की। उनके मुताबिक, इस मामले को दोबारा चर्चा में लाने से खिलाड़ियों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रशंसकों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

कमिंस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
दरअसल, उस्मान ख्वाजा की आत्मकथा 'सब्र' के सामने आने के बाद 2018 के केपटाउन बॉल टैंपरिंग विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। इसके बाद शुक्रवार को पैट कमिंस ने 69 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले पर अपनी सफाई दी। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान ने कहा कि उन्हें गेंद से छेड़छाड़ करने के लिए सैंडपेपर के इस्तेमाल की योजना की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। कमिंस ने ख्वाजा के उस दावे को भी सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने संकेत दिया था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के सभी खिलाड़ियों को इस घटना की जानकारी थी। कमिंस ने इसे पूरी तरह बकवास करार दिया।

लैंगर ने कमिंस के बयान को बताया सही
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने एसईएन रेडियो पर बातचीत के दौरान कहा कि कमिंस के लिए इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करना जरूरी था। वह पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले की कमेंट्री कर रहे थे। लैंगर ने कहा, 'मुझे लगता है कि कमिंस ने वही किया, जो उन्हें करना चाहिए था। वे मजबूत नेता हैं और अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटते। यह मामला एक बार फिर संकट की स्थिति में पहुंच गया है। आठ साल पहले भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बड़ा संकट आया था और जिस तरह इस सप्ताह इसे दोबारा उठाया गया है, उससे एक बार फिर संकट खड़ा हो गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'अब इस विवाद पर विराम लगाने की जरूरत'
  • लैंगर ने कहा कि इस विवाद का असर केवल उस समय शामिल खिलाड़ियों पर नहीं पड़ रहा, बल्कि इससे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से जुड़े तमाम लोग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशंसकों, पूर्व खिलाड़ियों, मौजूदा खिलाड़ियों और आने वाली पीढ़ी के हित में इस मामले पर विराम लगाने की अपील की।
  • उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बहुत से लोगों को चोट पहुंच रही है और इसमें आम प्रशंसक भी शामिल हैं। यह प्रशंसकों, खिलाड़ियों और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से जुड़े हर व्यक्ति का मामला है। इसमें पूर्व खिलाड़ी, मौजूदा खिलाड़ी और भविष्य के खिलाड़ी भी शामिल हैं। हमें किसी न किसी स्तर पर इस विवाद पर विराम लगाना होगा।'
  • हालांकि, लैंगर ने यह भी कहा कि कमिंस की प्रेस कॉन्फ्रेंस से विवाद शांत होगा या और बढ़ेगा, यह आने वाला समय ही बताएगा। उन्होंने कहा, 'बहुत से लोगों को नुकसान पहुंच रहा है और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट भी इससे प्रभावित हो रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस से स्थिति सुधरेगी या और बिगड़ेगी, यह समय बताएगा।'
विज्ञापन

मिचेल मार्श भी विवाद से आगे बढ़ना चाहते हैं
ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टी20 टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने भी गुरुवार को इस विवाद पर दोबारा चर्चा करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह इस घटना को पीछे छोड़ चुके हैं और दूसरे लोगों के अपने अनुभव साझा करने के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन फिलहाल वह खुद इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहते।

मार्श ने कहा, 'इस सप्ताह काफी चर्चा हुई है। मैं इस बात का सम्मान करता हूं कि कुछ लोगों ने अपनी कहानियां साझा की हैं, लेकिन मैं आज अपनी कहानी बताने नहीं आया हूं। सच कहूं तो मैं इस मामले से आगे बढ़ चुका हूं। मैं समझता हूं कि दूसरे लोग शायद ऐसा नहीं कर पाए हों, लेकिन मैं आगे बढ़ चुका हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे इस फैसले का भी सम्मान किया जाएगा। यह मेरी पसंद है कि मैं इस मामले में दोबारा नहीं जाना चाहता। हो सकता है कि किसी दिन मैं भी किताब लिखूं।' लैंगर ने मार्श के इस रुख का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मार्श ने भी कप्तान के तौर पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है और अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को आगे बढ़ना चाहिए।

डेविड वॉर्नर ने कमिंस की आलोचना की
हालांकि, पैट कमिंस के बयान से ऑस्ट्रेलिया के सभी पूर्व खिलाड़ी सहमत नहीं हैं। पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने ख्वाजा को लेकर कमिंस की टिप्पणियों पर नाराजगी जताई है। फॉक्स स्पोर्ट्स से बातचीत में वॉर्नर ने कहा कि वह कमिंस के बयान से बेहद निराश हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पर अपने पूर्व साथी खिलाड़ी को मुश्किल स्थिति में डालने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि वॉर्नर खुद 2018 के सैंडपेपर विवाद में दोषी पाए गए खिलाड़ियों में शामिल थे।

क्या था 2018 का सैंडपेपर विवाद?
यह पूरा मामला मार्च 2018 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान सामने आया था। मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बैनक्रॉफ्ट को गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। इस घटना के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस मामले में स्मिथ और वॉर्नर पर एक-एक साल, जबकि बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed