{"_id":"6af7e99a9deef21f8c0d9e83","slug":"bcci-under-19-women-s-cricketer-nandini-allegedly-died-by-suicide-family-blames-two-men-know-all-details-2026-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या: अंडर-19 टीम में मिली थी जगह, पिता ने दर्ज कराई शिकायत; क्या है मामला?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या: अंडर-19 टीम में मिली थी जगह, पिता ने दर्ज कराई शिकायत; क्या है मामला?
Sat, 14 Nov 2026 10:25 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विकाराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विकाराबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:25 AM IST
सार
हाल ही में बीसीसीआई की अंडर-19 टीम में जगह बनाने वाली महिला क्रिकेट नंदिनी ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। परिवार ने हालांकि, दो लोगों के खिलाफ उत्पीड़न और परेशान करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
महिला क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या
- फोटो : IANS
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अंडर-19 महिला क्रिकेटर तेलंगाना की 17 साल की नंदिनी ने शहर के मधु कॉलोनी में अपनी दादी के घर पर आत्महत्या कर ली। नंदिनी का हाल ही में अंडर-19 टीम में चयन हुआ था। नंदिनी के लिए इंसाफ की मांग करते हुए, उसके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने क्या दी जानकारी
विकाराबाद सर्कल इंस्पेक्टर रघु ने कहा कि पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे नंदिनी की मौत की जानकारी मिली और तुरंत एक टीम मौके पर भेजी गई। शुरुआती जांच से पता चला कि उसने कथित तौर पर सुसाइड किया था। सर्किल इंस्पेक्टर ने पुष्टि की है कि परिवार ने दो लोगों के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जांच के तहत, पुलिस ने नंदिनी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज रही है।

फोरेंसिक जांच का इंतजार
मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस परिवार के आरोपों की जांच कर रही है और फोरेंसिक जांच के नतीजों का इंतजार कर रही है। सर्किल इंस्पेक्टर ने कहा, हम उनके इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप अकाउंट की जांच करेंगे ताकि यह पता चल सके कि क्या कोई उसे सोशल मीडिया के जरिए परेशान कर रहा था। नतीजों के आधार पर, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सही कार्रवाई की जाएगी।
नंदिनी विकाराबाद जिले के यालाल मंडल के संगयापल्ली गांव की रहने वाली थीं। वह विकाराबाद में अपनी दादी के साथ रह रही थीं, जहां वह क्रिकेट कोचिंग के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी कर रही थीं। बीसीसीआई अंडर-19 टीम में उनके हालिया चयन से जिले को पहचान मिली थी और उनके एक अच्छे क्रिकेट करियर की उम्मीद जगी थी।