ऋधिमान साहा की ग्रोइन (जांघ और कमर के बीच) में चोट गंभीर नहीं है, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की उनकी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद इस मामले में बीसीसीआई की मेडिकल टीम के साथ परामर्श के बाद ही कोई कदम उठाएगी। सनराइजर्स के अलगे मैच में अभी तीन दिन का समय है। 31 अकतूबर को टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा।
2 of 5
ऋधिमान साहा
- फोटो : ट्विटर @ipl
यह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज इस टी-20 प्रतियोगिता के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम का हिस्सा है। राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों की चोट पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम नजर रखती है। साहा को यह चोट दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को खेले गए आईपीएल मैच के दौरान लगी, उन्होंने मैंच में 45 गेंद में 87 रन की आक्रामक पारी खेली, लेकिन फिर विकेटकीपिंग के लिए नहीं आए, उनकी जगह स्थापन्न खिलाड़ी श्रीवत्स गोस्वामी ने विकेटकीपिंग की।
टीम के कप्तान डेविड वार्नर ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, 'दुर्भाग्य से उसके ग्रोइन में चोट है लेकिन उम्मीद करते है यह ज्यादा गंभीर नहीं है।' साहा अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा है, जिसे दिसंबर के मध्य से चार मैचों की शृंखला में खेलनी है। बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि सभी फ्रेंचाइजियों को कहा गया है कि वे राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
4 of 5
ऋधिमान साहा
- फोटो : ट्विटर @ipl
ऐसी संभावना है कि साहा को अगले दो मैचों में विश्राम करने की सलाह दी जा सकती है और अगर सनराइजर्स ने प्ले-ऑफ में जगह पक्की करने में सफल रहा तो वह पूरी तरह से फिट होंगे। साहा ने आईपीएलटी20 डॉट कॉम पर स्टार स्पिनर राशिद खान के साथ साक्षात्कार में उम्मीद जताई की वह इस चोट से जल्दी उबर जाएंगे।
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने 45 गेंदों पर 87 रन की पारी की जमकर प्रशंसा करते हुए इसे बेजोड़ करार दिया है। साहा ने 12 चौके और दो छक्के लगाए तथा सनराइजर्स हैदराबाद की दिल्ली कैपिटल्स पर 88 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई थी, उन्होंने शॉट जमाने के अपने कौशल का खुलकर प्रदर्शन किया।