फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में कहीं धोखा न दे जाए आपकी कार, इन 5 तरीकों से रखें सर्दियों में गाड़ी का ख्याल

Wed, 28 Oct 2020 03:40 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 28 Oct 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Here are five tricks and tips that can protect your car during these winter
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

भारत में सर्दी के मौसम ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। दिन अब छोटा होने लगा है। वहीं, सुबह और शाम में ठंड ज्यादा लगने लगी है। ऐसे में कोरोना काल में जरूरी है कि आप इस सर्दी के मौसम में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा सतर्क और तैयार रहें। इसके साथ यह भी जरूरी है कि आपकी कार भी इस सर्दी के लिए तैयार रहे।



दरअसल कोरोना काल में हर कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने से बच रहा है। खास कर अगर आप अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो कार की सही परफॉर्मेंस आपके लिए सबसे जरूरी हो जाती है। लेकिन हम सब जानते हैं कि सर्दी के मौसम में गाड़ी को चलाना और उसे मेंटेन रखना एक बड़ी चुनौती है। आज हम आपको उन पांच तैयारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस सर्दी आपके और आपकी कार के बड़े काम आएंगे। तो डालते हैं एक नजर,

कार की लाइट्स को करें चेक

Here are five tricks and tips that can protect your car during these winter
Hyundai Car - फोटो : Unsplash

सर्दियों के मौसम में दिन छोटा होता है। यही कारण है कि शाम के पांच बजते-बजते अंधेरा होने लगता है। वहीं, दिन में कोहरे के कारण विजिबिलिटी घट जाती है। ऐसे में सर्दियों में कार की लाइट्स की भूमिका बहुत बढ़ जाती है। इसलिए सबसे पहले अपनी कार के सभी लाइट्स को चेक कर लें। इसके अलावा पार्किंग लाइट से इंडीकेटर तक को भी चेक कर लें। 

घिसे टायर हो सकते हैं हादसे का कारण

Here are five tricks and tips that can protect your car during these winter
Car Rear Mirror - फोटो : Unsplash

सर्दियों के मौसम में ओस गिरने के कारण सड़क पर नमी आ जाती है। इससे दूसरे मौसम के मुकाबले ठंड के दिनों में कार के फिसलने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सबसे पहले अपने टायरों को चेक कर लें, क्योंकि अगर कार के टायर्स ज्यादा घिस चुके हैं, तो सर्दियों के मौसम में कार के फिसलने का खतरा बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार की बैटरी

Here are five tricks and tips that can protect your car during these winter
Car Rear Mirror - फोटो : Unsplash

सर्दी के दिनों में कार का स्टार्ट न होना एक बड़ी समस्या है। ऐसे में कार की बैटरी को जरूर चेक करें। क्योंकि अगर कार की बैटरी सही से काम नहीं कर रही, तो किसी दिन आपकी कार आपको धोखा दे सकती है।

विज्ञापन

कार की करा लें सर्विस

Here are five tricks and tips that can protect your car during these winter
Hyundai Car - फोटो : Unsplash

अगर कार की सर्विस कराए काफी समय हो गया है, तो इसे तुरंत करा लें। दरअसल एक्सपर्ट्स का सुझाव रहता है कि हर सीजन की शुरुआत में ग्राहकों को अपनी कार को एक बार सर्विस करा लेना चाहिए। इससे जरूरत के वक्त आपकी कार धोखा नहीं देती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed