भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हादसे के बाद आईपीएल की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन यह उनके लिए घातक हो सकता है।
बीती, 25 मार्च को मोहम्मद शमी का देहरादून से दिल्ली जाते समय ट्रक की टक्कर से एक्सीडेंट हो गया था। वे यहां पर पत्नी के विवाद के मामले में बीसीसीआई से क्लीन चिट मिलने के बाद यहां आईपीएल की प्रैक्टिस के लिए आए थे। लेकिन तभी यह हादसा हो गया। हादसे में उन्हें शरीर पर कई जगह चोटें आई थी। इतना ही नहीं उनके सिर पर 10 टांके भी आए थे। साथ ही उसके हाथ व पैरों पर भी चोटें आई थीं।
उस वक्त डॉक्टरों का कहना था कि, उनकी चोट हालांकि अंदरूनी नहीं है, लेकिन जख्म गहरे होने कारण भरने में समय लगेगा। उनका कहना था कि, सिर पर चोट गहरी थी, जब तक टांके पूरी तरह ठीक नहीं होते तब तक उनका खेलना सही नहीं रहेगा। ज्यादा प्रेशर होने पर टांके खुलने का भी खतरा रहता है। इससे उन्हें भविष्य में काफी परेशानी हो सकती है।
7 अप्रेल से 27 मई आईपीएल मैच शुरू हो रहे हैं। ऐसे में अभी शमी का पूरी तरह ठीक न होने पर उनका यूं प्रैक्टिस करना उनके लिए घातक हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक वे अपने सभी गमों को भुलाने के लिए इस तरह से प्रैक्टिस में उतर आए हैं।
शमी दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मोहम्मद शमी नेट पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस दौरान उनके माथे पर एक बैंडेज भी लगा था। उन्होंने और उनके फैंस ने इसकी वीडियो और फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंटर पर भी शेयर की है।