{"_id":"6aec6b5a68086301360846e7","slug":"cristiano-ronaldo-girlfriends-who-did-he-date-before-georgina-rodriguez-ronaldo-retirement-2026-11-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोनाल्डो की डेटिंग हिस्ट्री: जॉर्जिना से पहले किन एक्ट्रेस-मॉडल्स को क्रिस्टियानो ने किया डेट? देखें पूरी सूची","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रोनाल्डो की डेटिंग हिस्ट्री: जॉर्जिना से पहले किन एक्ट्रेस-मॉडल्स को क्रिस्टियानो ने किया डेट? देखें पूरी सूची
Thu, 05 Nov 2026 05:11 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 05 Nov 2026 05:11 PM IST
सार
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया है, लेकिन क्लब फुटबॉल में उनका सफर जारी रहेगा। जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी से पहले उनकी लव लाइफ भी काफी चर्चा में रही। इरीना शायक से लेकर पेरिस हिल्टन, किम कार्दशियन और बिपाशा बसु तक, जानें किन महिलाओं से जुड़ा रोनाल्डो का नाम।
विज्ञापन
रोनाल्डो की डेटिंग हिस्ट्री
- फोटो : Instagram
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। हालांकि, क्लब फुटबॉल में उनका सफर जारी रहेगा। मैदान पर अपने गोल और रिकॉर्ड से दुनिया भर में पहचान बनाने वाले रोनाल्डो की निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही है। खासकर उनकी लव लाइफ को लेकर प्रशंसकों और मीडिया की दिलचस्पी कभी कम नहीं हुई। मौजूदा समय में वह जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं, लेकिन इससे पहले भी उनका नाम कई चर्चित मॉडल्स, अभिनेत्रियों और सेलिब्रिटीज से जुड़ चुका है।
Trending Videos
रोनाल्डो और जॉर्जिना
- फोटो : Instagram @georgina
जॉर्जिना के साथ रोनाल्डो का रिश्ता उनकी जिंदगी का सबसे लंबा और चर्चित रिश्ता रहा है। लेकिन उनसे पहले भी पुर्तगाल के इस फुटबॉल स्टार की जिंदगी में कई महिलाएं आईं। इनमें मशहूर रूसी मॉडल इरीना शायक के साथ उनका करीब पांच साल का रिश्ता सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इसके अलावा पेरिस हिल्टन, किम कार्दशियन और भारतीय अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ भी उनका नाम जुड़ने की खबरें सामने आई थीं।
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से विदाई के बाद रोनाल्डो के करियर के साथ उनकी निजी जिंदगी के चर्चित किस्सों पर भी नजर डालते हैं। आइए जानते हैं जॉर्जिना से पहले किन-किन महिलाओं के साथ जुड़ा था इस दिग्गज फुटबॉलर का नाम और कैसी रही उनकी लव लाइफ...
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से विदाई के बाद रोनाल्डो के करियर के साथ उनकी निजी जिंदगी के चर्चित किस्सों पर भी नजर डालते हैं। आइए जानते हैं जॉर्जिना से पहले किन-किन महिलाओं के साथ जुड़ा था इस दिग्गज फुटबॉलर का नाम और कैसी रही उनकी लव लाइफ...
जॉर्डाना
- फोटो : Instagram
जॉर्डाना जार्डेल
- रोनाल्डो के शुरुआती रिश्तों में ब्राजीलियाई मॉडल जॉर्डाना जार्डेल का नाम शामिल है। वह स्पोर्टिंग लिस्बन में रोनाल्डो के साथी खिलाड़ी रहे मारियो जार्डेल की बहन हैं। 2000 के दशक की शुरुआत में दोनों के रिश्ते ने ज्यादा सुर्खियां नहीं बटोरीं। उस दौर की कुछ तस्वीरों में रोनाल्डो जॉर्डाना और अपनी मां के साथ नजर आए थे।
- जॉर्डाना रोनाल्डो के मैच देखने भी पहुंचती थीं और उन्हें सपोर्ट करती थीं। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। रोनाल्डो के स्टार बनने से पहले का यह रिश्ता उनकी निजी जिंदगी के शांत दौर की याद दिलाता है। जॉर्डाना अब शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने परिवार से जुड़े पल साझा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेरिस हिल्टन
- फोटो : Instagram
पेरिस हिल्टन
- 2009 में रियल मैड्रिड के लिए रिकॉर्ड ट्रांसफर के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम अमेरिकी सोशलाइट पेरिस हिल्टन के साथ जुड़ा। रोनाल्डो को लॉस एंजिल्स में पेरिस और उनकी बहन निकी हिल्टन के साथ माय हाउस नाइटक्लब में देखा गया था। इसके बाद वे वेस्ट हॉलीवुड स्थित निकी के घर भी गए।
- प्रत्यक्षदर्शियों ने दोनों के बीच नजदीकियों और किस करने का दावा किया था। हालांकि, बाद में पेरिस हिल्टन ने रोनाल्डो को अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वह सिर्फ किसी फुटबॉलर की पार्टनर बनकर नहीं रहना चाहतीं। दोनों के बीच यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला, लेकिन दो बड़े ग्लोबल सितारों की नजदीकी ने खूब सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन
बिपाशा बसु
- फोटो : Instagram
बिपाशा बसु
- 2007 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ भी जुड़ा था। दोनों की मुलाकात लिस्बन में न्यू सेवेन वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड कार्यक्रम के दौरान हुई थी, जहां दोनों ने साथ में प्रेजेंटिंग की थी। इसके बाद रोनाल्डो और बिपाशा की एक-दूसरे के साथ करीब से डांस करते हुए तस्वीर सामने आई, जिसने भारत में खूब सुर्खियां बटोरीं।
- इसके बाद दोनों के किस करने की खबरें भी सामने आईं। हालांकि, बिपाशा ने किसी गंभीर रिश्ते की बात से इनकार किया था। उन्होंने बताया था कि उस समय वह पहले से ही एक रिश्ते में थीं। बिपाशा ने रोनाल्डो को बहुत प्यारा इंसान बताया था। दोनों के बीच बॉलीवुड फिल्मों को लेकर भी बातचीत और पसंद की समानता बताई गई। हालांकि, यह जुड़ाव ज्यादा आगे नहीं बढ़ा।