{"_id":"5ac462514f1c1bee618b55a1","slug":"mohammed-shami-practice-for-ipl-2018-is-danger-for-him-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद IPL की तैयारी में जुटे मोहम्मद शमी, लेकिन उनके लिए ये हो सकता है घातक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
हादसे के बाद IPL की तैयारी में जुटे मोहम्मद शमी, लेकिन उनके लिए ये हो सकता है घातक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हादसे के बाद आईपीएल की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन यह उनके लिए घातक हो सकता है।
2 of 5
shami
बीती, 25 मार्च को मोहम्मद शमी का देहरादून से दिल्ली जाते समय ट्रक की टक्कर से एक्सीडेंट हो गया था। वे यहां पर पत्नी के विवाद के मामले में बीसीसीआई से क्लीन चिट मिलने के बाद यहां आईपीएल की प्रैक्टिस के लिए आए थे। लेकिन तभी यह हादसा हो गया। हादसे में उन्हें शरीर पर कई जगह चोटें आई थी। इतना ही नहीं उनके सिर पर 10 टांके भी आए थे। साथ ही उसके हाथ व पैरों पर भी चोटें आई थीं।
3 of 5
shami
उस वक्त डॉक्टरों का कहना था कि, उनकी चोट हालांकि अंदरूनी नहीं है, लेकिन जख्म गहरे होने कारण भरने में समय लगेगा। उनका कहना था कि, सिर पर चोट गहरी थी, जब तक टांके पूरी तरह ठीक नहीं होते तब तक उनका खेलना सही नहीं रहेगा। ज्यादा प्रेशर होने पर टांके खुलने का भी खतरा रहता है। इससे उन्हें भविष्य में काफी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शमी
- फोटो : SELF
7 अप्रेल से 27 मई आईपीएल मैच शुरू हो रहे हैं। ऐसे में अभी शमी का पूरी तरह ठीक न होने पर उनका यूं प्रैक्टिस करना उनके लिए घातक हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक वे अपने सभी गमों को भुलाने के लिए इस तरह से प्रैक्टिस में उतर आए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
shami
शमी दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मोहम्मद शमी नेट पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस दौरान उनके माथे पर एक बैंडेज भी लगा था। उन्होंने और उनके फैंस ने इसकी वीडियो और फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंटर पर भी शेयर की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।