{"_id":"6aedd25c89636e12a60a0904","slug":"kavita-chand-sets-new-indian-record-on-kilimanjaro-scales-uhuru-peak-in-12-hours-46-minutes-know-2026-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पर्वतारोहण में भारत की नई उपलब्धि: कविता 24 घंटे से कम में किलिमंजारो फतह करने वाली पहली भारतीय, बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
पर्वतारोहण में भारत की नई उपलब्धि: कविता 24 घंटे से कम में किलिमंजारो फतह करने वाली पहली भारतीय, बनाया रिकॉर्ड
Fri, 06 Nov 2026 06:43 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 06 Nov 2026 06:43 PM IST
सार
भारतीय पर्वतारोही कविता चंद ने माउंट किलिमंजारो पर नया कीर्तिमान बनाया है। वह 22 घंटे 36 मिनट में चढ़ाई और वापसी का सफर पूरा करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने 12 घंटे 46 मिनट में 5,895 मीटर ऊंची उहुरू पीक पर पहुंचकर यह उपलब्धि हासिल की। किलिमंजारो उनकी सेवन समिट्स यात्रा की पांचवीं चोटी है।
विज्ञापन
पर्वतारोही कविता चंद
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय पर्वतारोही कविता चंद ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर नया भारतीय रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने महज 22 घंटे 36 मिनट में चोटी पर चढ़ाई करने और वापस शुरुआती स्थान तक पहुंचने का सफर पूरा किया। इसके साथ ही वह 24 घंटे से कम समय में किलिमंजारो का राउंड ट्रिप पूरा करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने 12 घंटे 46 मिनट में 5895 मीटर ऊंची उहुरू पीक पर पहुंचकर एक और शानदार उपलब्धि हासिल की। कविता ने यह चुनौती मवेका गेट-उहुरू पीक-मवेका गेट रूट के जरिए पूरी की। आमतौर पर किलिमंजारो की चढ़ाई और वापसी में पांच से नौ दिन का समय लगता है। इसकी वजह अधिक ऊंचाई पर शरीर को वातावरण के अनुकूल बनाने (एक्लिमेटाइजेशन) की जरूरत होती है। ऐसे में कविता की यह उपलब्धि उनकी शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति और कठिन तैयारी को दर्शाती है।
विज्ञापन
Trending Videos
शिकागो मैराथन से किलिमंजारो तक की तैयारी
किलिमंजारो पर स्पीड क्लाइंबिंग के लिए कविता ने कई महीनों तक तैयारी की थी। उनकी तैयारी में शिकागो मैराथन भी शामिल थी, जो 11 अक्टूबर को आयोजित हुई थी। इसके लिए उन्होंने तीन महीने तक हर सप्ताह करीब 70 से 90 किलोमीटर दौड़ लगाई और सप्ताह में तीन दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की। इस मैराथन में वह सबसे तेज भारतीय महिला धावकों में तीसरे स्थान पर रहीं। शिकागो मैराथन के तुरंत बाद कविता नेपाल पहुंचीं, जहां उन्होंने 7126 मीटर ऊंचे हिमलुंग हिमाल पर चढ़ाई के अभियान में हिस्सा लिया। हालांकि, वह इस पर्वत की चोटी तक नहीं पहुंच सकीं, लेकिन करीब 6600 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचकर उन्होंने हाई-एल्टीट्यूड क्लाइंबिंग का अनुभव हासिल किया। इस अनुभव ने किलिमंजारो अभियान की तैयारी में अहम भूमिका निभाई।

सेवन समिट्स अभियान का हिस्सा है किलिमंजारो
अपनी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कविता चंद ने कहा कि किलिमंजारो उनकी सेवन समिट्स यात्रा का हिस्सा था। इस अभियान के तहत सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर पहुंचना होता है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें किलिमंजारो पर स्पीड क्लाइंबिंग का प्रयास करने का सुझाव दिया था। चूंकि उन्हें इस पर्वत पर चढ़ाई करनी ही थी, इसलिए उन्होंने इसे कुछ अलग और रोमांचक बनाने का फैसला किया। कविता ने कहा, '12 घंटे 46 मिनट में चोटी तक पहुंचना और 22 घंटे 36 मिनट में पूरी यात्रा संपन्न करना मेरे लिए बेहद खास है। मैं इस सफर में साथ देने और इसे संभव बनाने के लिए बूट्स एंड क्रैम्पन्स के भरत और रोमिल समेत पूरी सपोर्ट टीम का आभार व्यक्त करना चाहती हूं।'
सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स के लिए बनाई गई थी विशेष टीम
इस अभियान का समन्वय बूट्स एंड क्रैम्पन्स के भरत और रोमिल ने किया। उन्होंने तंजानिया की स्थानीय टीम के साथ मिलकर लॉजिस्टिक्स, रूट प्लानिंग और सुरक्षा की व्यवस्था संभाली। कविता के पहुंचने से पहले ही टीम ने 4,673 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाराफू कैंप में कैंप स्थापित कर दिया था। समिट के दौरान एक गाइड और समिट पोर्टर ने उनके साथ सहयोग किया, जबकि दूसरे गाइड ने चढ़ाई के शुरुआती हिस्से और वापसी में मदद की। तंजानिया में स्थानीय व्यवस्थाओं का जिम्मा इमैनुएल ने संभाला। बूट्स एंड क्रैम्पन्स के भरत ने कहा कि 24 घंटे से कम समय में किलिमंजारो का पूरा सफर करना असाधारण उपलब्धि है। कविता के दृढ़ संकल्प, सहनशक्ति और तैयारी ने इसे संभव बनाया। भारतीय पर्वतारोहण के लिए इस उपलब्धि का हिस्सा बनकर टीम को गर्व है।

पहले भी कई बड़ी चोटियों पर फहरा चुकी हैं सफलता का परचम
किलिमंजारो कविता चंद की सेवन समिट्स यात्रा की पांचवीं चोटी है। इससे पहले वह एल्ब्रुस, डेनाली, विन्सन और एकॉनकागुआ जैसी प्रमुख चोटियों पर चढ़ाई कर चुकी हैं। इसके अलावा वह छह वर्ल्ड मैराथन मेजर्स में से पांच पूरी कर चुकी हैं। अब उन्हें केवल एक और मैराथन पूरी करनी है। कई अन्य मैराथन में भी वह हिस्सा ले चुकी हैं। किलिमंजारो पर यह रिकॉर्ड उनकी पर्वतारोहण यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है। साथ ही यह भारतीय पर्वतारोहण के क्षेत्र में भी एक नया कीर्तिमान है।