{"_id":"6aedd913a72ecc1a28038c42","slug":"pv-sindhu-named-athletes-commission-chairperson-harmanpreet-her-deputy-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईओए एथलीट्स कमीशन का गठन: सिंधू बनीं अध्यक्ष, हॉकी कप्तान हरमनप्रीत होंगे उपाध्यक्ष; मीराबाई-साजन भी चुने गए","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
आईओए एथलीट्स कमीशन का गठन: सिंधू बनीं अध्यक्ष, हॉकी कप्तान हरमनप्रीत होंगे उपाध्यक्ष; मीराबाई-साजन भी चुने गए
Fri, 06 Nov 2026 07:13 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 06 Nov 2026 07:13 PM IST
सार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एथलीट्स कमीशन का अध्यक्ष और हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन
पीवी सिंधू-हरमनप्रीत सिंह
- फोटो : ANI
विस्तार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एथलीट्स कमीशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता हरमनप्रीत सिंह को कमीशन का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू और तैराक साजन प्रकाश को आईओए की जनरल बॉडी में एथलीट प्रतिनिधि चुना गया है।
शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिसर संजय के. श्रीवास्तव ने चारों खिलाड़ियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए सिंधू और हरमनप्रीत ही एकमात्र उम्मीदवार थे। इसी तरह, जनरल बॉडी में एथलीट प्रतिनिधियों की दो सीटों के लिए मीराबाई चानू और साजन प्रकाश ने ही नामांकन दाखिल किया था। इस तरह इन चारों पदों के लिए शनिवार को प्रस्तावित चुनाव कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से अब औपचारिक अधिसूचना जारी की जाएगी।
पांच दिसंबर को होने वाले आईओए चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका
पीवी सिंधू और हरमनप्रीत सिंह को आईओए की नई कार्यकारिणी परिषद में भी जगह मिलेगी, जिसका गठन पांच दिसंबर को होने वाले भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव के बाद किया जाएगा। वहीं, मीराबाई चानू और साजन प्रकाश को आईओए चुनाव में मतदान करने का अधिकार होगा, क्योंकि दोनों को जनरल बॉडी में एथलीट प्रतिनिधि चुना गया है। चारों खिलाड़ियों का कार्यकाल 2026 से 2030 तक यानी चार साल का होगा।
विज्ञापन
10 खिलाड़ी पहले ही चुने जा चुके हैं निर्विरोध
इससे पहले तीन नवंबर को पीवी सिंधू, हरमनप्रीत सिंह, मीराबाई चानू और साजन प्रकाश समेत 10 खिलाड़ियों को आईओए एथलीट्स कमीशन का सदस्य निर्विरोध चुना गया था। पूर्व एथलीट सुधा सिंह के चुनावी दौड़ से हटने के बाद 10 सीटों के लिए केवल 10 उम्मीदवार ही मैदान में रह गए थे। इनमें पांच पुरुष और पांच महिला खिलाड़ी शामिल थे। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था।
ये खिलाड़ी भी हैं एथलीट्स कमीशन का हिस्सा
आईओए एथलीट्स कमीशन में महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, निशानेबाज स्वप्निल कुसाले, तलवारबाज भवानी देवी, शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर, पूर्व तीरंदाज बॉम्बायला देवी और कैनोइंग एवं कयाकिंग के खिलाड़ी मनजीत सिंह भी शामिल हैं। इसके अलावा, ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) के एथलीट्स कमीशन में शामिल दो भारतीय खिलाड़ी शिवा केशवन और निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी आईओए एथलीट्स कमीशन के पदेन सदस्य होंगे।