फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉकी नेशनल चैंपियनशिप: एकतरफा मुकाबले में यूपी ने पंजाब को दी करारी शिकस्त, 4-0 से हराया

Wed, 25 Sep 2019 02:32 PM IST
शिखा पांडेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Sep 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
hockey national championship, UP team defeats Punjab
हॉकी नेशनल चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के ग्रीनपार्क में चल रही 5ए साइड हॉकी नेशनल चैंपियनशिप में महिला वर्ग में यूपी, झारखंड, ओडिशा व हरियाणा की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। गुरुवार को यह चारों टीमें फाइनल में प्रवेश करने के लिए लड़ेंगी। आज के मैच का शुभारंभ पूर्व अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी संजीव पाठक की पत्नी रितू पाठक ने महिला खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।


आज हुए मुकाबले में यूपी ने पंजाब को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से, हरियाणा ने तमिलनाडु को 8-0 से हराया। ओडिशा व झारखंड के बीच काटे का मुकाबला देखने को मिला। ओडिशा ने पेनाल्टी शूट आउट में 3-2 से मैच जीत लिया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय कुमार सेठी, संजीव पाठक, शशी पाठक, अविनाश यादव, मनोज मल्होत्रा आदि लोग मौजूद रहें।
 
hockey national championship, UP team defeats Punjab
हॉकी नेशनल चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
झारखंड ने कर्नाटक को हराया
सुबह महिला वर्ग के पहले मैच में झारखंड ने कर्नाटक को 4-1 से हरा दिया। झारखंड की अलका ने चौथे मिनट पर पहला गोल मारा। छठवें मिनट पर बिराजनी ने दूसरा गोल मारा। नौवें मिनट पर दीपिका ने तीसरा गोल दागा। दूसरे हाफ के 17वें मिनट पर कर्नाटक की एसपी कुर्तिका ने अपनी टीम की तरफ से पहला किया। 19वें मिनट पर झारखंड की बेटिन डुगडुंग ने चौथा गोल किया।
hockey national championship, UP team defeats Punjab
हॉकी नेशनल चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
यूपी ने एकतरफा जीत हासिल की
यूपी ने पंजाब को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हरा दिया। यूपी की लालरिन डिकि ने तीसरे मिनट पर पहला व छठवें मिनट पर दूसरा गोल मारा। 12वें मिनट पर अनुजा ने तीसरा और 19वें मिनट पर पूजा रानी ने चौथा गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
hockey national championship, UP team defeats Punjab
हॉकी नेशनल चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
ओडिशा ने महाराष्ट्र को पेनाल्टी शूट आउट में हराया
ओडिशा व महाराष्ट्र के बीच कड़ी टक्कर हुई। दोनों टीमें एक-एक अंक के साथ बराबरी पर रही। पहले हाफ में महाराष्ट्र की प्रीति दुबे ने पहला गोल किया। दूसरे हॉफ में ओडिशा की प्रमिता ने भी पहला गोल मारा। इसके बाद पेनाल्ट शूट में दोनों टीमों को पांच-पांच गोल करने का मौका दिया गया। पहले महाराष्ट्र की प्रीति आई और गोल करने से चूक गई। इसके बाद ओडिशा की अजमीना भी गोल से चुक गई। दूसरी बार में महाराष्ट्र की रितुजा ने पहला गोल मारा।

फिर उड़ीसा की जंहाबी प्रधान ने भी पहला गोल किया। तीसरे मौके पर महाराष्ट्र की ऐश्वर्या ने दूसरा गोल मारा। ओडिशा की रिंकी ने भी दूसरा गोल मारकर टीम का स्कोर बारबर पर ले आई। चौथे मौके पर फिर ऐश्वर्या को एक मौका मिला और वह गोल से चूक गई, इसी तरफ उड़ीसा की रिंकी भी चौथे बार में चुक गई। दोनों टीमों के पास एक-एक मौका बचा था और मैच का रोमांच चरम पर था। तभी प्रीति ने हॉकी थामी और गोल करने का प्रयास की मगर ओडिशा की गोल कीपर आशिमा ने रोक लिया। इसके बाद ओडिशा की जंहबी प्रधान ने तीसरा गोल मार कर टीम को जिता दिया।
विज्ञापन
hockey national championship, UP team defeats Punjab
हॉकी नेशनल चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा ने ताबडतोड़ किए आठ गोल
हरियाणा ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ आठ गोल किए और तमिलनाडु को एक तरफा मुकाबले से हरा दिया। पांचवें मिनट पर हरियाणा की कप्तान अन्नु ने पहला गोल किया। इसके बाद आठवें व 10वें मिनट पर दीपिका ने लगातार दो गोल मारे। 12वें मिनट पर फिर अन्नु ने चौथा गोल मारा और 13वें मिनट पर दीपिका ने पांचवां गोल किया। 15वें व 18 वें मिनट पर मोनिका ने भी लगातार दो गोल मारे और 19 वें मिनट पर अन्नु ने फिर एक गोल मार कर टीम को 8-0 से जिता दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed