फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉकी नेशनल चैंपियनशिप: महिला वर्ग में यूपी पर भारी पड़ी हरियाणा, 12-2 से दी मात

Tue, 24 Sep 2019 01:37 PM IST
शिखा पांडेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Sep 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
haryana women hockey team defeated up team
हॉकी नेशनल चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
हॉकी इंडिया व कानपुर जिला प्रशासन की ओर से ग्रीनपार्क में चल रही 5ए साइड हॉकी नेशनल चैंपियनशिप में मंगलवार को यूपी टीम पर हरियाणा की टीम भारी पड़ गई। यूपी टीम को 12-2 से हार का सामना करना पड़ा।


झारखंड तमिलनाडु के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ और मैच ड्रा हो गया। ओडिशा व महाराष्ट्र की टीम ने भी अपने-अपने मैच में जीत दर्ज की। आज के मैच का शुभारंभ चार्टर्ड अकाउंटेंट गौरव अग्रवाल व उनकी पत्नी नमिता अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय टीटी खिलाड़ी संजीव पाठक, आरएसओ अजय कुमार सेठी, फुटबाल प्रशिक्षक व पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी पुष्कर अधिकारी आदि मौजूद रहे।
haryana women hockey team defeated up team
हॉकी नेशनल चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
झारखंड व तमिलनाडु का मैच ड्रा
झारखंड व तमिलनाडु के बीच चले रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने 3-3 गोल मार कर मैच ड्रा कर दिया। झारखंड के दीपिका ने पांचवें मिनट पर पहला गोल किया। आठवें मिनट पर ब्यूटी ने दूसरा गोल किया और 12वें मिनट पर बेटन ने तीसरा गोल किया। उस समय झारखंड का स्कोर 3-0 था। तमिलनाडु के सबरी मनीदेवी ने 15वें मिनट पर पहला गोल किया, 16वें मिनट पर नर्मथा ने दूसरा और 17वें मिनट पर निवेथ ने तीसरा गोल का स्कोर 3-3 कर दिया।
haryana women hockey team defeated up team
हॉकी नेशनल चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
रोमांचक मुकाबले में ओडिशा जीता
रोमांचक मुकाबले के बीच ओडिशा ने पंजाब को 2-1 से हरा दिया। खेल के पहले ही मिनट पर पंजाब की कप्तान नवनीत कौर ने पहला गोल मारा। उसी पल ओडिशा के अजमिना ने अपनी टीम के लिए पहला गोल किया और खेल के आखिरी पल में ओड़िशा की कप्तान अस्मिता ने दूसरा गोल मार कर टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
haryana women hockey team defeated up team
हॉकी नेशनल चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा ने 12-2 से बड़ी जीत हासिल की
हरियाणा ने 12-2 से यूपी को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। खेल के तीसरे मिनट पर यूपी की लालरिन डिकि ने पहला गोल दागा। इसके बाद हरियाणा की प्रियंका ने चौथें मिनट पर पहला गोल, छठवें मिनट में दूसरा गोल किया। नौवें मिनट पर अमनदीप ने तीसरा, 10वें मिनट में दीपिका ने चौथा, 11वें मिनट में कप्तान अन्नु ने पांचवां, 12वें मिनट में अमनदीप ने छठवां, 13वें मिनट पर अमनदीप ने सातवां गोल मार कर स्कोर 7-1 कर दिया। 14वें मिनट पर यूपी की कोमल ने दूसरा गोल किया। 15वें मिनट पर हरियाणा की अमनदीप ने आठवां, 16वें मिनट पर अन्नु ने नौवां, 17वें मिनट पर दीपिका ने दसवां, 19वें मिनट में उशा ने ग्यारहवां व 20वें मिनट पर मोनिका ने 12वां गोल कर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
haryana women hockey team defeated up team
हॉकी नेशनल चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र ने कर्नाटक को हराया
कर्नाटक की ओर से पहला गोल अंजली ने छठवें मिनट पर किया। महाराष्ट्र की ऐश्वर्या ने सातवें मिनट पर पहला गोल, 14वें मिनट पर वैष्णवी ने दूसरा गोल, 15वें मिनट पर फिर वैष्णवी ने तीसरा गोल,16वें मिनट पर रुतुजा ने चौथा गोल मारा। 16वें मिनट पर कर्नाटक की पवित्रा ने दूसरा गोल किया और 17वें मिनट पर फिर महाराष्ट्र की ऐश्वर्या ने पांचवां गोल दागा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed